विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बदहाल मार्ग मरम्मत की मांग को लेकर सड़क जाम

By JagranEdited By:
Published: Thu, 02 Sep 2021 10:48 PM (IST)

संवाद सहयोगी कुल्टी कुल्टी रेलपार के सबसे व्यस्तम सड़क मार्ग कुल्टी स्टेशन से 12 नंबर लो

बदहाल मार्ग मरम्मत की मांग को लेकर सड़क जाम
बदहाल मार्ग मरम्मत की मांग को लेकर सड़क जाम

संवाद सहयोगी, कुल्टी :

कुल्टी रेलपार के सबसे व्यस्तम सड़क मार्ग कुल्टी स्टेशन से 12 नंबर लोको लाइन की जर्जर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर गुरुवार को कुल्टी काठगोला के समीप स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। कुल्टी पुलिस के हस्तक्षेप एवं आश्वासन के बाद सड़क जाम हटाया गया। कुल्टी कठगोला के समीप जर्जर मार्ग निर्माण के लिए सड़क जाम कर रहे लोगों ने बताया कि जर्जर सड़क के कारण आये दिन दुर्घटनाएं हो रही है। इसके लिए कई बार आसनसोल नगर निगम के प्रतिनिधियों से शिकायत की गई, परंतु स्थिति जस की तस बनी हुई है। आये दिन राहगीरों की हो रही दुर्घटना को देखते हुए स्थानीय लोगों ने मजबूर होकर सड़क जाम किया। सड़क जाम के कारण कुल्टी स्टेशन से 12 नंबर लोको लाइन केंदुआ मार्ग अवरुद्ध होने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। जिसके बाद पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित कर लोगों को आश्वासन देकर सड़क जाम हटाया। सड़क जाम के कुछ देर बाद ही आसनसोल नगर निगम द्वारा सड़क की सफाई कर जल निकासी शुरू की गई। सड़क जाम कर रहे स्थानीय तनबीर इमाम ने बताया कि अगर आगामी कुछ दिनों में जर्जर सड़क की मरम्मत नही की गई तो वृहद आंदोलन किया जाएगा।

गौरतलब हो कि कुल्टी रेलपार का सबसे प्रमुख कुल्टी स्टेशन से 12 नंबर लोको लाइन सड़क मार्ग है। इस सड़क मार्ग में तीन वार्ड 63, 65 एवं 70 का हिस्सा आता है। परंतु कुछ माह पूर्व से घरों में पेयजल की पाइप लाइन लगाए जाने के बाद सड़क की स्थिति जर्जर होने से लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। वही जर्जर सड़क से आए दिन दुर्घटनाएं होना आम बात हो गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।