विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

13 कंपनियों को दी ऑक्सीजन संव‌र्द्धन इकाई की तकनीक

By JagranEdited By:
Published: Fri, 21 May 2021 11:25 PM (GMT+05:30)

जागरण संवाददाता दुर्गापुर कोरोना महामारी के समय संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत

13 कंपनियों को दी ऑक्सीजन संव‌र्द्धन इकाई की तकनीक
13 कंपनियों को दी ऑक्सीजन संव‌र्द्धन इकाई की तकनीक

जागरण संवाददाता, दुर्गापुर :

कोरोना महामारी के समय संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती है। इस समस्या के समाधान के लिए सीएसआइआइ की दुर्गापुर स्थित इकाई सेंट्रल मेकेनिकल इंजीनियरिग रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीएमईआरआइ) ने ऑक्सीजन संव‌र्द्धन इकाई (ओईयू) तैयार की है। जिसके प्रति एमएसएमई इकाइयां काफी दिलचस्पी व रुचि दिखा रही है। अब तक देश के विभिन्न राज्यों की 13 एमएसएमई कंपनियों ने तकनीक को लिया है। जिसमें पश्चिम बंगाल की दो इकाइयां भी शामिल है। शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की दो एवं हरियाणा की एक कंपनी को तकनीक प्रदान की गई। वर्चुअल रूप से तकनीक प्रदान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएमईआरआइ के निदेशक प्रो. (डॉ.) हरीश हिरानी ने कहा कि अस्पताल, आइसोलेशन वार्ड में आइसीयू से लेकर घर तक इसका इस्तेमाल हो सकता है। जो मरीजों को ऑक्सीजन प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य उन उद्यमियों को प्रौद्योगिकी साझा करना है, जो ओईयू का बड़े पैमाने पर उत्पादन जल्द से जल्द शुरू कर सके। इससे बड़ी संख्या में लाभार्थियों के कौशल विकास और रोजगार क्षमता को भी बढ़ावा मिलेगा। गुड़गाव की कंपनी के प्रबंध निदेशक देव पी गोयल व भरत गोयल ने कहा कि हमलोग जल्द ओईयू का उत्पादन शुरू करेंगे। हमारा मकसद संभावित तीसरी लहर को देखते हुए मानवता की सेवा है और उत्पाद की कीमत को न्यूनतम रखने की कोशिश होगी।

कोलकाता की कंपनी के सुशीम मुकुल भोल ने कहा कि एक महीने के भीतर हमलोग प्रोटोटाइप बना लेंगे और शुरुआत में प्रति दिन 10 ओईयू का निर्माण करेंगे। जिसे आवश्यकता के अनुसार बढ़ाया जाएगा।