Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    घर-घर शिक्षा पहुंचाकर समाज को शिक्षित बनाए

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 08 Nov 2020 06:58 PM (IST)

    आसनसोल आसनसोल के उषाग्राम स्थित गुजरती भवन में रविवार को ऑल इंडिया यादव महासभा की ओर

    घर-घर शिक्षा पहुंचाकर समाज को शिक्षित बनाए

    आसनसोल : आसनसोल के उषाग्राम स्थित गुजरती भवन में रविवार को ऑल इंडिया यादव महासभा की ओर से विजया मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता पहलवान यादव ने की। कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। भोजपुरी गायक मुरली यादव ने संगीत प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि युवा तृणमूल कांग्रेस जिला अध्यक्ष रूपेश यादव ने कहा कि यादवों की एक आदत है, अन्याय को बर्दाश्त नहीं करते हैं। हमें संकल्प लेना होगा कि शिक्षा घर-घर पहुंचे। यादव समाज के विकास के लिए सभी को शिक्षित होना होगा। उन्होंने मंच के माध्यम से अहीर रेजिमेंट हक है हमारा का नारा दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को सेना में अहीर रेजिमेंट बनाना होगा। उन्होंने कहा कि गीता में लिखा है यादव का नाम मात्र लेने से ही भगवान का नाम आ जाता है। समस्या चाहे जितनी बड़ी हो उससे डरे नहीं लड़ें। उन्होंने कहा कि हम लोग सब को संजीवनी दे रहे हैं और खुद मृत जीवनी ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि यादव कभी गरीब नहीं हो सकता, यादव कभी नाम के लिए नहीं मरता, यादवों में आत्म संतुष्टि अधिक होती है। हमें गांधारी के श्राप से मुक्त होना होगा। गांधारी ने कहा था कि यादव आपस में लड़कर मरेंगे। हमें इस बात को झूठ सिद्ध करना होगा। हमलोग सबसे पहले आपस में एक होना होगा। मंच का संचालन पूर्व पार्षद विनोद यादव ने किया। इस मौके पर पूर्व पार्षद कविता यादव, हराधन गोप, ब‌र्द्धमान जिलाध्यक्ष उज्ज्वल गोप, आयोजनकर्ता सचिव विकाश यादव आदि शामिल थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    .....................

    सैनिटाइजर व मास्क का वितरण

    जासं, आसनसोल : हिदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स पश्चिम बंगाल शाखा की ओर से यादव महासभा के विजया मिलन के दौरान सैनिटाइजर तथा मास्क बांटे गए। इसके साथ ही कैडेटों की ओर से राजकुमार गोप के नेतृत्व में कराटे का प्रदर्शन किया गया। आत्मरक्षा के लिए कराटे एवं मार्शल आर्ट के प्रशिक्षण पर जोर दिया गया। मौके पर राज्य सचिव बिदु गोप, रोशन धारी आदि मौजूद थे।