विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

त्योहारों के लिए आसनसोल-झांसी के बीच 21 कोच की विशेष ट्रेन शुरू, यात्रियों को मिलेगी राहत

Published: Thu, 08 Oct 2026 07:05 PM (IST)

Asansol-Jhansi Festival Special Train: वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन और आसनसोल के बीच एक द्वि-साप्ताहिक विशेष ट्रेन (04185/04186) शुरू की है। यह 21 कोच वाली यह ट्रेन 30 नवंबर तक चलेगी।

आसनसोल-झांसी स्पेशल ट्रेन। (प्रतीकात्मक फोटो)

आसनसोल-झांसी स्पेशल ट्रेन। (प्रतीकात्मक फोटो)

जागरण संवाददाता, आसनसोल। Asansol-Jhansi Festival Special Train: आगामी त्योहारों को देखते हुए रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन और आसनसोल के बीच द्वि-साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

04185/04186 नंबर की यह ट्रेन वाराणसी, गाजीपुर सिटी सहित विभिन्न स्टेशनों से होकर चलेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 04186 आसनसोल से आठ अक्टूबर से शुरू होकर 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को चलेगी।

वहीं ट्रेन संख्या 04185 झांसी से सप्ताह में दो दिन प्रत्येक बुधवार और रविवार को संचालित को होगी। जिसकी शुरूआत बुधवार 7 अक्टूबर से झांसी जंक्शन से कर दी गई है।

यह ट्रेन त्योहारों को देखते हुए 29 नवंबर तक संचालित होगी, ताकि उतर प्रदेश और बंगाल के यात्रियों को आवागमन में सुविधा हो। ट्रेन में कुल 21 कोच होंगे। रेलवे के इस फैसले से त्योहार के दौरान बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने में भी मदद मिलेगी।

यह ट्रेन आसनसोल से जसीडीह, बरौनी, हाजीपुर, छपरा, बलिया, वाराणसी होते हुए झांसी जाएगी।

यह भी पढ़ें- पूर्व रेलवे में बड़ा फेरबदल, पंकज यादव बने आसनसोल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक; मार्शल ए. सिल्वा सियालदह भेजे गए

यह भी पढ़ें- 4 अक्टूबर से मधुपुर-जसीडीह रेलखंड पर 36 दिन ट्रैफिक ब्लाक; जसीडीह-झाझा मेमू सह‍ित कई ट्रेन रद, आसनसोल मेमू रीशेड्यूल