विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्व रेलवे में बड़ा फेरबदल, पंकज यादव बने आसनसोल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक; मार्शल ए. सिल्वा सियालदह भेजे गए

Published: Thu, 17 Sep 2026 06:22 PM (IST)

Eastern Railway: आसनसोल रेल मंडल को नए वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक के रूप में पंकज यादव मिले हैं, जबकि वर्तमान अधिकारी मार्शल ए सिल्वा का सियालदह तबादला हो गया है।

आसनसोल रेल मंडल के नए वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक पंकज यादव। (फाइल फोटो)

आसनसोल रेल मंडल के नए वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक पंकज यादव। (फाइल फोटो)

रंजीत कुमार, आसनसोल। पूर्व रेलवे के आसनसोल रेल मंडल के नए वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक होंगे पंकज यादव। जबकि वर्तमान वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक मार्शल ए सिल्वा होंगे सियालदह रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक।

पूर्व रेलवे के प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार आसनसोल रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक पद पर बदलाव किया गया है। नए वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक पंकज यादव आसनसोल रेल मंडल में वरिष्ठ परिचालन प्रबंधक, सहित कई पदों पर योगदान दे चुके है।

मृदुल स्वभाव युवा अधिकारी पंकज को आसनसोल रेल मंडल के बारे में काफी अनुभव है। वह वर्तमान में सियालदह रेल मंडल के वरिष्ठ परिचालन प्रबंधक के पद पर कार्यरत है। वही वर्तमान वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक मार्शल ए सिल्वा आसनसोल रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक के पद पर 10 अक्टूबर 2023 को कार्यभार संभाले थे।

युवा अधिकारी कार्य के प्रति गंभीर मार्शल की कार्यक्षमता को देखते हुए रेल प्रशासन ने सियालदह रेल मंडल में वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक के पद पर नियुक्त किया है। श्रावणी मेला के दौरान डीआरएम संग्रह मौर्य के मार्गदर्शन में मार्शल ए शिल्वा ने मंडल के लिए बेहतर प्रदर्शन किया था, जो आसनसोल रेल मंडल में अपनी अमिट छाप छोड़कर जा रहा है।

सियालदह में मौजूद वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक सुनील कुमार महाला को पदोन्नति कर सीसीएम पीएस की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मालदह रेल मंडल में कार्यरत मं

डल परिचालन प्रबंधक सचिन कुमार को पदोन्नति कर सियालदह का नया वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक बनाया गया है। अनंत मुखर्जी को उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक के पद पर पदस्थापित किया गया है। यह आदेश महाप्रबंधक के अनुमोदन और प्लेसमेंट कमेटी की सिफारिश के बाद तत्काल प्रभाव से जारी कर दिया गया है।