Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    शर्त के साथ जीम खोलने की दें अनुमति

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 03 Jan 2022 08:45 PM (IST)

    संवाद सहयोगी, बेनाचिति : राज्य सरकार ने अपने दिशा-निर्देश में जीम को भी बंद करने का आदेश दिया है। जि

    Hero Image
    शर्त के साथ जीम खोलने की दें अनुमति

    संवाद सहयोगी, बेनाचिति : राज्य सरकार ने अपने दिशा-निर्देश में जीम को भी बंद करने का आदेश दिया है। जिसके बाद से जीम संचालकों में मायूसी है। जीम संचालक प्रशासन की ओर से शर्त निर्धारित कर खोलने की अनुमति का अनुरोध कर रहे है। इस क्रम में सोमवार को संचालकों ने दुर्गापुर के पुलिस उपायुक्त अभिषेक गुप्ता से मुलाकात की। वहीं मंगलवार को डीएम, सीपी, मेयर एवं राज्य के मुख्य सचिव को भी पत्र देकर खोलने का अनुरोध करेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिटी जीम के निलंजन साहा ने कहा कि जीम बंद होने से लोग अभ्यास नहीं कर पाएंगे एवं उन्हें समस्या होगी। जीम में जो लोग काम करते है, उनके समक्ष भी बेरोजगारी की स्थिति उत्पन्न होगी। हमलोग हमेशा नियमों का पालन करते है, साफ-सफाई रखा जाता है। प्रशासन को इस पर विचार करना चाहिए। फिटनेस मंत्र जीम की संचालिका सीमा दत्ता चटर्जी ने कहा कि जीम स्माल फिटनेस इंडस्ट्रीज है। जिसके माध्यम से लोग व्यायाम कर स्वस्थ एवं फीट रहते है। जीम बंद होने से लोगों के सेहत पर प्रभाव पड़ेगा, वहीं आर्थिक समस्या भी जीम से जुड़े लोगों को होगी। पहले लाकडाउन में करीब छह माह जीम बंद था। जिसके बाद कई जीम बंद हो गए। दूसरे लाकडाउन में कुछ शर्त के साथ जीम को खोलने की अनुमति मिली थी। इस बार भी प्रशासन को शर्तों के साथ जीम खोलने की अनुमति देनी चाहिए। सरकार के आदेश एवं कोविड प्रोटोकल का पालन करते हुए हमलोग संचालन को तैयार है। जो राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय खिलाड़ी है, उनका अभ्यास बंद हो जाएगा। कई मालिकों का एकमात्र आय का जरिया जीम है, उन्हें काफी समस्या होगी। कई गरीब प्रशिक्षक, कोच जुड़े रहते है, उन पर प्रभाव पड़ेगा। वे आर्थिक समस्या से जूझने को मजबूर होंगे।