Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चुनाव में बाद हिंसा शुरू, भाजपाइयों को बनाया निशाना

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 27 Apr 2021 06:27 PM (IST)

    दुर्गापुर दुर्गापुर शहर समेत आसपास के इलाकों में शांतिपूर्वक मतदान हो गया। हालांकि चुनाव

    Hero Image
    चुनाव में बाद हिंसा शुरू, भाजपाइयों को बनाया निशाना

    दुर्गापुर : दुर्गापुर शहर समेत आसपास के इलाकों में शांतिपूर्वक मतदान हो गया। हालांकि चुनाव के बाद दो जगहों से अशांति की खबर आई है। लावदोहा के लवणापाड़ा गांव में भाजपाइयों की पिटाई का मामला सामने आया है तो दुर्गापुर पूर्व के बिजड़ा गांव में भाजपा के बूथ एजेंटों को घर से बाहर निकाल देने की घटना सामने आई है। इसकी शिकायत पुलिस से की गई है। इस घटना से भाजपा व उनके परिवार वालों में भय व्याप्त है। दोनों ही जगह आरोप तृणमूल कांग्रेस पर लगा है, हालांकि तृणमूल ने आरोप को गलत बताया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दुर्गापुर शहर के बिजड़ा गांव में मतदान समाप्त होने के बाद जयदेव बाउरी व अजहरूद्दीन शेख घर पहुंचे तो कुछ लोगों ने उन्हें रोक दिया एवं गांव से बाहर कर दिया। इसकी शिकायत मिलने पर भाजपा के लोग पहुंचे एवं पुलिस को जानकारी दी। पुलिस की मदद से दोनों को घर भेजा गया। जब पुलिस चली गई तो फिर अराजक तत्वों ने जाकर उन्हें बाहर निकाल दिया व पिटाई भी की। भाजपा के चुनाव एजेंट प्रदीप मंडल ने कहा कि रात में पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया। अंत में उन्हें रात अन्य जगह बिताना पड़ा। फिर मंगलवार की सुबह पुलिस ने उन्हें घर लौटाया। वहीं पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र के लावदोहा लवणापाड़ा में भाजपा कार्यकर्ता लाल्टू रूईदास की पिटाई की, वहीं भाजपा के बूथ अध्यक्ष हसीबुल मदा के घर वालों को धमकी दी। लाल्टू ने कहा कि सुबह सात बजे मैं शौच के लिए जा रहा था। उसी समय तृणमूल के नजीमुद्दीन एवं उसके साथियों ने जबरन मुझसे भाजपा का झंडा खुलवाया एवं खुद अगा लगा दी। वे लोग इलाके में अशांति की कोशिश कर रहे हैं। वहीं भाजपा के बूथ अध्यक्ष हसीबुल मिदा ने कहा कि मैं पहले तृणमूल के साथ था। अब मैं भाजपा के साथ आ गया हूं व भाजपा का बूथ अध्यक्ष हूं। मैं चुनाव में भाजपा का बूथ एजेंट भी था। इसके कारण तृणमूल के लोगों ने रात में भी मेरे घर पर हमले की कोशिश की। आज सुबह दो लोगों की पिटाई भी उनलोगों ने की। मेरे घर में आकर मां व परिवार वालों को धमकी दी। मुझे ेडर है कि वे लोग फिर से हमला कर सकते हैं। हालांकि तृणमूल के बूथ अध्यक्ष आरमिया मल्लिक ने कहा कि भाजपा का आरेाप गलत है। ऐसी घटना नहीं हुई है। वे लोग हार रहे हैं, इस कारण ऐसा आरोप लगा रहे हैं। दुर्गापुर पूर्व के भाजपा प्रत्याशी रिटायर्ड कर्नल दीप्तांशु चौधरी ने कहा कि चुनाव में तृणमूल की हार तय है। इस कारण वे लोग अशांति की कोशिश इलाकों में कर रहे हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner