छठ पर यात्रियों को रेलवे का तोहफा, विशाखापत्तनम-पटना के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
Visakhapatnam Patna Special Train: रेलवे ने छठ पूजा के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए विशाखापत्तनम और पटना के बीच पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।

विशाखापत्तनम-पटना पूजा स्पेशल ट्रेन। (सांकेतिक फोटो)
जागरण संवाददाता, आसनसोल। Patna Visakhapatnam Special Train: आस्था के महापर्व छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए बिहार सहित पूर्वांचल के लोगों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन आसनसोल रेल मंडल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, छठ पूजा के दौरान यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा विशाखापत्तनम एवं पटना जंक्शन के बीच एक जोड़ी पूजा ऑन डिमांड स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा।
इन ट्रेनों का दोनों दिशाओं में दो-दो फेरे निर्धारित किए गए हैं। 08588 विशाखापत्तनम – पटना जंक्शन पूजा स्पेशल विशाखापत्तनम से 15 नवंबर एवं 22 नवंबर रविवार को 19:25 बजे पर प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन (सोमवार) 20:00 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।
08587 पटना जंक्शन – विशाखापत्तनम पूजा स्पेशल पटना जंक्शन से 16 एवं 23 नवंबर सोमवार को 21:50 बजे प्रस्थान करेगी तथा यात्रा के तीसरे दिन (बुधवार) 00:30 बजे पर विशाखापत्तनम पहुंचेगी।
स्पेशल ट्रेन पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के अंतर्गत दोनों दिशाओं में आसनसोल, चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर एवं जसीडीह स्टेशनों पर ठहरेंगी। स्पेशल ट्रेनों में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी एवं वातानुकूलित श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे।
आसनसोल रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक सह जनसंपर्क अधिकारी पंकज यादव ने यात्रियों से अपील किए है कि वे उपरोक्त रेल परिचालन व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं।
यह भी पढ़ें- कन्याकुमारी-बरौनी और रांची-झंझारपुर समेत चलेंगी कई पूजा स्पेशल, आसनसोल मंडल में खास ठहराव
यह भी पढ़ें- त्योहारों में यात्रियों को राहत, हावड़ा-रक्सौल के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; चेक करें शेड्यूल