विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कन्याकुमारी-बरौनी और रांची-झंझारपुर समेत चलेंगी कई पूजा स्पेशल, आसनसोल मंडल में खास ठहराव

Published: Sat, 07 Nov 2026 12:37 PM (IST)

Chhath Special Trains: रेलवे ने दीपावली और छठ पूजा के लिए कन्याकुमारी-बरौनी, रांची-झंझारपुर सहित कई विशेष ट्रेनें चलाई हैं।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. दीपावली-छठ के लिए कई विशेष ट्रेनें शुरू की गईं।

  2. यात्रियों की भीड़ प्रबंधन हेतु विशेष व्यवस्थाएं की गईं।

  3. जसीडीह, आसनसोल स्टेशनों पर सुरक्षा और सुविधा बढ़ी।

जागरण संवाददाता, देवघर। दीपावली एवं छठ पूजा के अवसर पर यात्रियों की सुविधा तथा अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रेलवे के द्वारा कन्याकुमारी से बरौनी के लिए एकतरफा ट्रेन आन डिमांड (टीओडी) एक्सप्रेस विशेष गाड़ी का एक फेरे के लिए परिचालन किया जाएगा।

रेलवे के द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक 06187 कन्याकुमारी–बरौनी एकतरफा एक्सप्रेस विशेष गाड़ी दिनांक आठ नवंबर को 05:00 बजे कन्याकुमारी से प्रस्थान करेगी तथा दिनांक 11 नवंबर को 02:30 बजे बरौनी पहुंचेगी।

आसनसोल मंडल में यह गाड़ी 10 नवंबर को चित्तरंजन, मधुपुर एवं जसीडीह स्टेशनों पर ठहरेगी। इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी एवं सामान्य द्वितीय श्रेणी (अनारक्षित) के डिब्बे उपलब्ध होंगे।

रांची–झंझारपुर पूजा स्पेशल ट्रेन का होगा संचालन

पर्व के मौके पर यात्रियों की सुविधा तथा अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रेलवे के द्वारा रांची और झंझारपुर के बीच एक जोड़ी पूजा ट्रेन ऑन डिमांड (टीओडी) स्पेशल का परिचालन किया जाएगा।

ये ट्रेनें दोनों दिशाओं में तीन-तीन फेरे लगाएंगी। रेलवे द्वारा जारी सूचना के तहत 08641 रांची–झंझारपुर पूजा टीओडी स्पेशल दिनांक 13, 20 नंवबर को रांची से 00:30 बजे प्रस्थान करेगी तथा उसी दिन 15:30 बजे झंझारपुर पहुंचेगी।

वहीं, 08642 झंझारपुर–रांची पूजा टीओडी स्पेशल दिनांक 13 और 20 नंबर को झंझारपुर से 17:00 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन (शनिवार) 14:35 बजे रांची पहुंचेगी।

इन विशेष ट्रेनों का दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के चित्तरंजन, मधुपुर एवं जसीडीह स्टेशनों पर ठहराव होगा। इन ट्रेनों का परिचालन 16 एलएचबी कोचों के साथ किया जाना निर्धारित है।

आसनसोल पटना साहिब तथा आसनसोल बेतिया के बीच चलेंगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

छठ पर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने आसनसोल एवं पटना साहिब तथा आसनसोल एवं बेतिया के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।

रेलवे के द्वारा जारी सूचना के तहत 03513 आसनसोल – पटना साहिब अनारक्षित स्पेशल 11 एवं 13 नंवबर को आसनसोल से 19:30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 01:45 बजे पटना साहिब पहुंचेगी।

वापसी में, 03514 पटना साहिब – आसनसोल अनारक्षित स्पेशल 12 और 14 नवंबर को पटना साहिब से 02:15 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 09:20 बजे आसनसोल पहुंचेगी।

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में अपनी यात्रा के दौरान पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के अंतर्गत चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर एवं जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी।

वहीं, 03515 आसनसोल – बेतिया अनारक्षित स्पेशल 12 नवंबर को आसनसोल से 13:50 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 01:00 बजे बेतिया पहुंचेगी।

वापसी में, 03516 बेतिया – आसनसोल अनारक्षित स्पेशल 13 नवंबर को बेतिया से 02:30 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 14:00 बजे आसनसोल पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में अपनी यात्रा के दौरान पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के अंतर्गत चित्तरंजन, मधुपुर एवं जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी।

एर्नाकुलम–पटना विशेष ट्रेन की परिचालन अवधि में विस्तार

दीपावली एवं छठ पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रेलवे द्वारा 06085/06086 एर्नाकुलम–पटना–एर्नाकुलम ट्रेन ऑन डिमांड (टीओडी) विशेष ट्रेन का परिचालन दोनों दिशाओं में दो-दो अतिरिक्त फेरों के लिए करने का निर्णय लिया गया है।

रेलवे के द्वारा जारी सूचना के तहत 06085 एर्नाकुलम–पटना जंक्शन विशेष ट्रेन की यात्रा 13 नवंबर को एर्नाकुलम से प्रारंभ होगी। वहीं, 06086 पटना–एर्नाकुलम जंक्शन विशेष ट्रेन की यात्रा 10 व 17 नवंबर को पटना से प्रारंभ होगी।

इन विशेष ट्रेनों का परिचालन दोनों दिशाओं में मौजूदा समय-सारणी, मार्ग एवं ठहरावों के अनुसार किया जाएगा। प्रत्येक ट्रेन में 24 कोच होंगे।

चर्लापल्ली–बरौनी पूजा विशेष ट्रेन का होगा परिचालन

दीपावली एवं छठ पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर तथा उनकी सुविधा के लिए दक्षिण मध्य रेलवे द्वारा 07588/07589 चर्लापल्ली–बरौनी–चर्लापल्ली ट्रेन ऑन डिमांड (टीओडी) विशेष ट्रेन का परिचालन दोनों दिशाओं में दो-दो फेरों के लिए किया जाएगा।

रेलवे के द्वारा जारी सूचना के मुताबिक 07588 चर्लापल्ली–बरौनी पूजा विशेष ट्रेन की यात्रा आठ व 15 नवंबर को चर्लापल्ली से प्रारंभ होगी।

इसी प्रकार 07589 बरौनी–चर्लापल्ली पूजा विशेष ट्रेन की यात्रा 10 व 17 नवंबर को बरौनी से प्रारंभ होगी। इन विशेष ट्रेनों का परिचालन दोनों दिशाओं में मौजूदा समय-सारणी एवं ठहरावों के अनुसार किया जाएगा।

त्योहारी भीड़ के दौरान प्रमुख स्टेशनों पर यात्री सुविधा व्यवस्था पर फोकस

दीपावली एवं छठ पूजा के दौरान यात्रियों की संभावित अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के द्वारा प्रमुख स्टेशनों, विशेषकर आसनसोल एवं जसीडीह स्टेशनों पर व्यापक भीड़ प्रबंधन एवं यात्री सुविधा संबंधी व्यवस्थाएं की गई हैं।

यात्रियों की आवाजाही को सुव्यवस्थित करने तथा अत्यधिक भीड़ को रोकने के उद्देश्य से टेंट एवं बांस की बैरिकेडिंग से युक्त समर्पित यात्री होल्डिंग एरिया की व्यवस्था की गई है।

जसीडीह स्टेशन पर लगभग तीन हजार वर्ग फुट क्षेत्र में यात्री होल्डिंग एरिया बनाया गया है। यात्रियों की सहायता एवं टिकट काउंटरों पर प्रतीक्षा समय कम करने के लिए ‘मे आई हेल्प यू’ बूथ तथा अतिरिक्त टिकट काउंटरों की व्यवस्था की गई है।

इसके अतिरिक्त, वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों को प्रमुख स्थानों पर तैनात किया गया है, ताकि कतारों का सुव्यवस्थित प्रबंधन किया जा सके तथा यात्रियों को ट्रेनों से संबंधित तत्काल जानकारी उपलब्ध कराई जा सके।

सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील स्थानों पर रेलवे सुरक्षा बल के अतिरिक्त जवानों, जिनमें महिला कर्मी भी शामिल हैं की तैनाती की गई है।

यह तैनाती राजकीय रेल पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर की गई है। इसके अतिरिक्त, बेहतर निगरानी सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख स्टेशनों पर कुल 844 सीसीटीवी कैमरों लगाएं गए हैं।

आसनसोल मंडलीय नियंत्रण कक्ष के माध्यम से यात्रियों की आवाजाही एवं भीड़ की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। किसी भी स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए वाणिज्य, परिचालन, रेलवे सुरक्षा बल सहित अन्य विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं।

यात्री होल्डिंग एरिया, प्लेटफार्म एवं अन्य अधिक भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है तथा नियमित सफाई एवं हाउसकीपिंग गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए आसनसोल एवं जसीडीह स्टेशनों पर चिकित्सा दल तथा एम्बुलेंस की व्यवस्था भी तैयार रखा गया है।

यह भी पढ़ें- आरा होकर पटना पहुंचेंगी दो जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें, राजस्‍थान से बिहार आना होगा आसान; नोट करें ड‍िटेल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।