Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सौ लोगों ने करायी नेत्र जांच

    By Edited By:
    Updated: Fri, 24 Apr 2015 01:07 AM (IST)

    संवाद सहयोगी, रानीगंज : मार्निग वा‌र्क्स योगा ग्रुप की ओर से रानीगंज के रोबिन सेन स्टेडियम में गुरुव ...और पढ़ें

    Hero Image

    संवाद सहयोगी, रानीगंज : मार्निग वा‌र्क्स योगा ग्रुप की ओर से रानीगंज के रोबिन सेन स्टेडियम में गुरुवार की सुबह नेत्र जांच व चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान यहां आनेवाले तमाम खेल प्रेमियों, मार्निंग वा‌र्क्स सदस्यों का मुफ्त जांच किया गया। संयोजनकर्ताओं की ओर से अशोक अरोड़ा ने बताया कि हेल्थ इज वेल्थ के साथ हमलोग जागरूकता अभियान चलाते हैं। समाज सेवा के क्षेत्र में काम करते हैं इसी कड़ी में आज हमलोगों ने स्वास्थ्य जागरूकता के तहत शिविर का आयोजन किया। नगरपालिका का उपाध्यक्ष सुनील खंडेलवाल ने कहा कि इस स्टेडियम को रानीगंज वासियों के लिए ही बनवाया गया है आज यहां खेलकूद के साथ स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जो काफी सराहनीय कार्य है। आनंदलोक के चिकित्सक डॉ. मनोज ने कहा कि हमलोग जल्द ही यहां रक्त, प्रेसर, हेल्थ चेकअप कैंप भी लगाएंगे। आज यह भी जरूरी है। लायंस क्लब के सचिव राजेश ¨जदल ने कहा कि हमलोग यहां के तमाम स्कूलों में फ्री आइ चेकअप कार्यक्रम चला रहे हैं। हमलोगों की टीम हमेशा सहयोग के लिए तैयार रहेगी। वहीं इस अवसर पर आरपी खेतान, राजू लोहिया, विमल बाजोरिया, मनोज केशरी, केपी ¨सह, सीए उमेश डोकानिया, भगवती कयाल, सीए महेंद्र साव सहित करीब सौ लोगों ने जांच करायी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें