Video: कंगाल पाकिस्तान में नोटों की बारिश, प्लेन से उड़ाए पैसे; वायरल हुआ वीडियो
Viral Video पाकिस्तान की कंगाली की खबरें लगातार आती रहती हैं लेकिन उसी पाकिस्तान में लोगों के पास कितना अंधा पैसा है इसका एक वायरल वीडियो में देखने को मिला जहां हवाई जहाज से नोटों की बारिश कराई गई। बताया जा रहा है कि यह पैसे एक दुल्हे के पिता ने दूल्हन के पिता के अनुरोध पर गिरवाए हैं। पढ़ें क्या है पूरा मामला।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में शादियां भव्यता और बड़े पैमाने पर खर्चों के लिए जानी जाती हैं। लोग दिखावे के लिए भी महंगी-महंगी शादियां करते हैं। लेकिन हमारा पड़ोसी देश पाकिस्तान भी शादियों में खर्च के मामले में भारत से पीछे नहीं है। इसकी एक बानगी हाल ही में एक वायरल वीडियो में देखने को मिली, जिस पर शादी में खर्च के मामले में नया ही उदाहरण पेश किया।
दरअसल वायरल वीडियो में हवा में उड़ते जहाज से नोटों की गड्डी की बारिश करते हुए देखा जा सकता है। हवा से जहाज नोट नीचे गिरा रहा है और जमीन पर लोग उसे इकट्ठा कर रहे हैं। यह वीडियो पाकिस्तान का बताया जा रहा है। वीडियो शेयर करने वाले यूजर ने लिखा कि यह नोट एक दूल्हे के पिता ने गिराए हैं, दुल्हन के मकान पर।
दुल्हन के पिता के कहने पर उड़ाए पैसे
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'दुल्हन के पिता का अनुरोध। दूल्हे के पिता ने अपने बेटे की शादी के लिए एक विमान किराए पर लिया और दुल्हन के घर पर लाखों रुपये खर्च किए।' यूजर ने मजाक में कहा कि अब ऐसा लगता है कि दूल्हा अपने पिता का कर्ज जीवन भर चुकाता रहेगा।
دلہن کے ابو کی فرماٸش۔۔۔😛
— 𝔸𝕞𝕒𝕝𝕢𝕒 (@amalqa_) December 24, 2024
دولہے کے باپ نے بیٹے کی شادی پر کراٸے کا جہاز لےکر دلہن کے گھر کے اوپر سے کروڑوں روپے نچھاور کر دیٸے
اب لگتا ہے دُولھا ساری زندگی باپ کا قرضہ ہی اتارتا رہیگا pic.twitter.com/9PqKUNhv6F
लोगों ने बताया फिजूलखर्ची
हालांकि वीडियो के प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की जा सकती। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के अलग-अलग रिएक्शन भी आए हैं। जहां कुछ लोगों ने इसे फिजूलखर्ची बाते हुए इसकी आलोचना की तो वहीं कई लोगों ने इस पर खुशी भी जताई। एक यूजर ने कहा कि आसमान से नकदी फेंकने के बजाय, इस पैसे का इस्तेमाल जरूरतमंदों की मदद के लिए किया जा सकता था। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि यह एक उदाहरण है कि कैसे अपने पैसे को नहीं खर्च करना चाहिए।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।