Guinness world Record: यह है दुनिया का सबसे छोटा डॉग 'पर्ल', जिसके नाम दर्ज हुआ रिकॉर्ड; सिर्फ 5 इंच है लंबाई
Guinness world Record गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दुनिया के सबसे छोटे कुत्ते का खिताब पर्ल (Pearl) के नाम दर्ज हुआ है। पर्ल (Pearl) का यह कुत्ता चिहुआहुआ प्रजाति (Chihuahua) का है। पर्ल इतना छोटा है कि इसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा सकता है।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दुनिया के सबसे छोटे कुत्ते का खिताब पर्ल (Pearl) के नाम दर्ज हुआ है। पर्ल (Pearl) का यह कुत्ता चिहुआहुआ प्रजाति (Chihuahua) का है। पर्ल इतना छोटा है कि इसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा सकता है।
एक डॉलर के नोट की लंबाई के बराबर है पर्ल
दरअसल, पर्ल की ऊंचाई 9.14 सेमी (3.59 इंच) है और लंबाई 12.7 सेंटीमीटर (5.0 इंच) है, जो पॉप्सिकल स्टिक से भी छोटी है। पर्ल लगभग एक डॉलर के नोट की लंबाई के बराबर है और उसका का वजन 553 ग्राम (1.22 पाउंड) है।
मिरेकल मिली के नाम दर्ज था विश्व रिकॉर्ड
बताते चलें कि चिहुआहुआ डॉग (Chihuahua Dog) मिरेकल मिली का रिश्तेदार है, इससे पहले दुनिया का सबसे छोटा कुत्ता होने का विश्व रिकॉर्ड मिरेकल मिली के नाम दर्ज था। मिरेकल मिली (9.65 सेमी; 3.8 इंच) की थी, जो पर्ल के जन्म से पहले 2020 में गुजर गई। हालांकि, अब ये रिकॉर्ड पर्ल (Pearl) के नाम दर्ज हो गया है।
Say hello to the shortest dog in the world, Pearl 🐶 https://t.co/8lVcgmMOXs
— Guinness World Records (@GWR) April 9, 2023
जन्म के वक्त 28 ग्राम से भी कम था पर्ल का वजन
अपने पूर्वज मिरेकल मिली की तरह जन्म के समय पर्ल का वजन 28 ग्राम से भी कम था। पर्ल की मालकिन वैनेसा सेमलर ने कहा हम उन्हें पाकर धन्य हैं और विश्व रिकॉर्ड को तोड़ने और इस अद्भुत खबर को दुनिया के साथ साझा करने का यह अनूठा अवसर है। वैनेसा सेमलर ने बताया कि उसे हाल ही में एक इतालवी टीवी शो लो शो देई रिकॉर्ड पर दुनिया के सामने पेश किया गया था।
तीन बार मापा गया पर्ल
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, पर्ल के रिकॉर्ड को सत्यापित करने के लिए अलग-अलग अंतराल पर उसकी ऊंचाई को तीन बार मापा गया था। पहला माप उसके सामने के पैर के आधार से कंधों के ऊपर तक लिया गया था। वैनेसा सेमलर ने बताया कि पर्ल का स्वभाव बहुत ही शांत है और उनके पास तीन कुत्ते हैं, जिनमें पर्ल बहुत ही ज्यादा छोटा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।