Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Viral Video: भरे मॉल में देसी गर्ल के धमाकेदार डांस ने इंटरनेट पर मचाया धमाल, वीडियो वायरल

    By Babli KumariEdited By: Babli Kumari
    Updated: Sun, 06 Aug 2023 09:41 AM (IST)

    इस विडियो में जिस लड़की को आप डांस करते हुए देख रहे हैं वो हैं सहेली रुद्रयह तब चर्चा का विषय बन गई जब इन्होंने एक भरे मॉल में पंजाबी गायक रियार साब के गाने ऑब्सेस्ड की धुनों पर जोशीले तरह से नाचते हुए इंटरनेट पर धमाल मचा दिया।वायरल वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और सहेली रुद्र के डासिंग स्टेप्स की भी सभी तारीफ कर रहे हैं।

    Hero Image
    भरे मॉल में देसी गर्ल के धमाकेदार डांस ने इंटरनेट पर मचाया धमाल (फोटो- @_sahelirudra_)

    नई दिल्ली, एजेंसी। आजकल डांस रील्स बहुत फेमस होते जा रहे हैं। जहां लोगों को ये करना अच्छा लगता है  वहीं लोगों को ऐसे वीडियोज देखना भी काफी पसंद है। इसी तरह का एक विडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल  हो रहा है जिसे लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये विडियो है एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर की। गेमिंग आर्केड के बीच में डांस करती एक महिला का वीडियो इंस्टाग्राम पर खूब पसंद किया जा रहा है। डिजिटल कंटेंट क्रिएटर सहेली रुद्र ने यह वीडियो साझा किया जिसमें वह एक जोशीले धुन पर नृत्य करती दिख रही हैं।

    वीडियो में, सहेली रुद्र बेहद आत्मविश्वास और उत्साह से डांस कर रही हैं। भरे मॉल में सहेली रुद्र बिंदास होके क्योंकि अपनी डासिंग स्किल्स का प्रदर्शन कर रही है। उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया गया वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर आग की तरह फैल गया और इस वीडियो को लाखों बार देखा गया और कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं भी दीं।

    वीडियो पिछले महीने 25 जुलाई को साझा किया गया था। साझा किए जाने के बाद से, वीडियो को लगभग 1.2 लाख बार देखा जा चुका है। इसके अतिरिक्त, पोस्ट को 4,000 से अधिक लाइक्स मिले हैं। लोगों ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए मजेदार कमेंट भी किए। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Saheli Rudra | Influencer (@_sahelirudra_)