Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Metro Viral Video: 'आंटी जी इसके ऊपर कूद जाओ प्लीज', लड़की ने किया डांस; सामने खड़ी महिला हो गईं फेमस

    Updated: Tue, 17 Sep 2024 05:54 AM (IST)

    Delhi Metro Viral Video दिल्ली मेट्रो के अंदर डांस का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें एक लड़की डांस करती हुई नजर आ रही है। दिलचस्प बात ये है कि इस डांस वीडियो पर डांसर लड़की से ज्यादा उसके नजदीक खड़ी एक महिला को लोग ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं। वीडियो में लड़की के नजदीक खड़ी आंटी कुछ डरी और सहमी नजर आ रहीं हैं।

    Hero Image
    Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो में डांस कर रही लड़की का वीडियो वायरल।(फोटो सोर्स: manishadancer01)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Delhi Metro Viral Video। सोशल मीडिया पर अक्सर दिल्ली मेट्रो के वीडियो वायरल होते रहते हैं। फॉलोअर्स बढ़ाने की कोशिश में यूथ मेट्रो में डांस करते हैं। कभी-कभी उनके इन हरकतों से यात्रियों को परेशानी भी होती है। कई बार दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों ने ऐसे मामलों पर कार्रवाई भी की है। लेकिन, फिर भी दिल्ली मेट्रो के अंदर डांस करने का खुमार युवाओं के अंदर से जा नहीं रहा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली मेट्रो के अंदर डांस का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें एक लड़की डांस करती हुई नजर आ रही है। दिलचस्प बात ये है कि इस डांस वीडियो पर डांसर लड़की से ज्यादा उसके नजदीक खड़ी एक महिला को लोग ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं। वीडियो में लड़की के नजदीक खड़ी आंटी कुछ डरी और सहमी नजर आ रहीं हैं।

    लड़की के नजदीक खड़ी आंटी बनी चर्चा का विषय

    वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की एक भोजपुरी गाने पर डांस कर रही है। manishadancer01 अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो को 20 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं। हालांकि, वीडियो के कमेंट सेक्शन में लड़की के नजदीक खड़ी आंटी पर यूजर्स ज्यादा कमेंट कर रहे हैं।

    लोगों ने किए दिलचस्प कमेंट्स

    एक यूजर ने लिखा,"आंटी जी इसके ऊपर कूद जाओ प्लीज।" एक अन्य व्यक्ति ने नाराजगी वाले इमोजी के साथ कहा है, “ऐसी रील को दिल्ली पुलिस तक पहुंचाने में मदद करें। तीसरे यूजर ने लिखा, ऐसे लोगों का इलाज क्यों नहीं हो रहा है। एक और व्यक्ति ने कमेंट किया, “अरे बस कर पगली आंटी डर रही है।”

    यह भी पढ़ें: हमीरपुर में रात में पर्दा लगाकर हो रहा था अवैध मजार का निर्माण, विवाद बढ़ने पर रुकवाया गया काम