Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दुल्हन ने दुबई में प्लान की डेस्टिनेशन वेडिंग, बहन ने जाने से किया इनकार; वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

    डेस्टिनेशन वेडिंग (Destination Wedding) से जुड़ी एक दिलचस्प घटना घटी है जहां बड़ी बहन ने अपनी छोटी बहन की शादी में शामिल होने से इनकार कर दिया। बड़ी बहन ने इस फैसले के पीछे वजह भी बताई। लड़की ने बताया कि उसकी 28 साल की बहन केटी की शादी इसी साल अप्रैल में होनी है। शादी दुबई में होने वाली थी।

    By Jagran News Edited By: Piyush Kumar Updated: Fri, 07 Mar 2025 11:04 AM (IST)
    Hero Image
    महिला ने अपनी बहन की शादी में शामिल होने से इनकार कर दिया।(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शादी को यादगार बनाने के लिए डेस्टिनेशन वेडिंग (Destination Wedding) एक शानदार तरीका है। शादी में शामिल लोगों के लिए यह किसी हॉलिडे (छुट्टियों के दिन) से कम नहीं होता है। डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए अक्सर लोग ऐसी जगह की तलाश करते हैं जो, प्राकृतिक तौर पर सुंदर और शांत हो। हालांकि,  शादी का यह तरीका काफी खर्चीला भी होता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     

    डेस्टिनेशन वेडिंग से जुड़ी एक अजीबोगरीब घटना घटी है। दरअसल, एक महिला ने अपनी 28 वर्षीय छोटी बहन केटी की शादी में शामिल होने से मना कर दिया। महिला ने बताया कि आखिर क्यों उसने ये फैसला लिया है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उसने लोगों से राय भी मांगी कि क्या वो कुछ गलत कर रहीं हैं।

    जब बड़ी बहन ने छोटी बहन की शादी में जाने से किया इनकार

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर एक लड़की (@One_Change4503) ने हाल ही में एक पोस्ट लिखा।  लड़की ने बताया कि उसकी 28 साल की बहन केटी की शादी इसी साल अप्रैल में होनी है। लड़के का नाम क्रिस है जो 29 साल का है। दोनों ने दुबई में डेस्टिनेशन वेडिंग करने का प्लान किया है। इस मौके पर परिवार के लोग शादी में शामिल होने के लिए दुबई जाएंगे।

    दूल्हा-दुल्हन की फैमिली उनके साथ उसी होटल में रहने वाली है। 6 महीने पहले केटी और क्रिस ने लड़की और उसके पति से 19 लाख रुपये उधार मांगे थे, क्योंकि उनका कहना था कि दुबई के होटल का किराया बढ़ गया है, जहां वो लोग रहने वाले थे। आगे चलकर वो लोग धीरे-धीरे बड़ी बहन को रुपये लौटाने की योजना बना रहे थे। बहन ने और माता-पिता ने मिलकर केटी और क्रिस को रुपये दे दिए थे।

    छोटी बहन ने झूठ बोलकर मांगे पैसे 

    हालांकि, बाद में उन्हें पता चला कि वो रुपये क्रिस, यानी दूल्हे के माता-पिता के खर्चों के लिए थे। दरअसल, दूल्हे के माता-पिता के पास इतने पैसे नहीं थे कि वो दुबई आकर होटल का खर्च उठा लें। इसलिए वो आने से मना कर रहे थे। क्रिस के पास भी रुपयों की कमी हो रही थी। दोनों ने झूठ बोलकर अपनी बड़ी बहन और माता-पिता से पैसे मांगे।

    बड़ी बहन ने छोटी बहन से जब पूछा कि अगर लड़के के माता-पिता का खर्चा वो लोग उठा रहे हैं, तो लड़की के माता-पिता का क्यों नहीं। इस बात पर छोटी बहन ने कहा था कि उसके माता-पिता वो खर्चे खुद उठा सकते हैं, मगर क्रिसे के माता-पिता गरीब हैं, वो नहीं उठा पा रहे हैं।

    यह बात बड़ी बहन को अच्छी नहीं लगी। उसे लगा कि अगर दुबई महंगा पड़ रहा है, तो फिर उन्हें वहां पर शादी ही नहीं करनी चाहिए। छोटी बहन की बात से बड़ी बहन का दिल टूट गया और उसने शादी में शामिल होने से इनकार कर दिया।

    यह भी पढ़ें: 90 घंटे काम की सलाह देने वाले L&T चेयरमैन ने महिला कर्मचारियों को दी खुशखबरी, पीरियड्स लीव का किया एलान