Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बॉस ने होली पर छुट्टी देने से किया मना, वेतन काटने भी दिया निर्देश; सोशल मीडिया पर लोगों ने सुनाई खरी-खरी

    होली का त्योहार रंगों का और उमंगो का होता है। देश भर में ये त्योहार शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। इस बीच रेडिट पर एक यूजर ने अपने बॉस की कहानी को बताया। उसने दावा किया कि उसके बॉस ने होली पर छुट्टी देने से इनकार कर दिया। ये मामला किस कंपनी का है ये तो नहीं पता चल पाया है।

    By Jagran News Edited By: Abhinav Tripathi Updated: Sun, 16 Mar 2025 09:40 PM (IST)
    Hero Image
    बॉस ने होली पर छुट्टी देने से किया मना। (फोटो- सोशल मीडिया)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शुक्रवार को देश भर में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस बीच एक ऐसी खबर समाने आई है, जिसको जानने का बाद आप परेशान हो सकते हैं। दावा किया जा रहा है कि एक कंपनी के मैनेजर ने होली के त्योहार पर अपने कर्मचारियों को छुट्टी देने से इनकार कर दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इतना ही नहीं उसने उन्हें यह भी बताया कि अगर वे कार्यालय परिसर में प्रवेश करना चाहते हैं तो उन्हें रंग-रहित रहना होगा। कंपनी के मैनेजर इस नोटिस का स्क्रीनशॉट रेडिट पर किया। बताया गया कि जिस शख्स ने इस स्क्रीनशॉट को शेयर किया वह कंपनी में काम करने वाला कर्मचारी है।

    कर्मचारी ने जताई नाराजगी

    हालांकि, ये मामला किस कंपनी का है, इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी है। अनाम कर्मचारी ने लोकप्रिय “इंडियन वर्कप्लेस” सबरेडिट पर अपनी निराशा व्यक्त की। कर्माचारियों ने कहा कि उसके मैनेजर ने होली के लिए छुट्टी देने इनकार कर दिया है। त्योहार के व्यापक रूप से मनाए जाने के बाद भी कंपनी ने कर्माचारियों के लिए छुट्टी मंजूर नहीं की।

    छुट्टी लेने पर कटेगा वेतन

    दावा किया गया कि बॉस ने कहा कि अगर कोई होली पर बिना किसी मंजूरी के छुट्टी लेने पर अवैतनिक माना जाएगा। वहीं, बताया गया कि कंपनी सैंडविच वेतन कटौती नीति लागू करती है, जिसका अर्थ है कि अगर कोई कर्मचारी सप्ताहांत या सार्वजनिक अवकाश से पहले या बाद में छुट्टी लेता है। तो उसके वेतन से अतिरिक्त दिन भी काटे जा सकते हैं।

    जानिए क्या था मैनेजर का संदेश?

    कर्मचारी ने मैनेजर द्वारा कर्मचारियों को भेजे गए संदेश का स्क्रीनशॉट शेयर किया। होली मनाने के लिए एक दिन की छुट्टी न देने के अलावा, कर्मचारियों को यह भी कहा गया कि वे ऑफिस में रंगों का त्योहार न मनाएं। बॉस ने कर्मचारियों के सामने तीन शर्तें रखीं और कहा कि इनका पालन न करने पर उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

    लोगों ने दी प्रतिक्रिया

    इस खबर के सामने आने के बाद लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर चर्ची होने लगी है। कुछ यूजर ने कहा कि यह कार्यस्थल से ज्यादा स्कूल जैसा लगता है। एक यूजर ने कहा कि सामूहिक इस्तीफ़ा ही इसका एकमात्र समाधान है।