विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बर्फबारी के बाद यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग बंद, मंदिर समिति ने की मरम्मत की मांग

Published: Thu, 26 Mar 2026 12:27 PM (IST)

हाल की बर्फबारी से जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग कई जगह क्षतिग्रस्त हो गया है। भूस्खलन और पेड़ों के गिरने से 5 ...और पढ़ें

हाल में हुई बर्फबारी के बाद जगह-जगह क्षतिग्रस्त हुआ यमुनोत्री पैदल मार्ग। जागरण

हाल में हुई बर्फबारी के बाद जगह-जगह क्षतिग्रस्त हुआ यमुनोत्री पैदल मार्ग। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, बड़कोट। चारधाम में प्रथम यमुनोत्री धाम को जोड़ने वाले पांच किमी लंबे जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग पर हाल में हुई बर्फबारी के बाद कई जगह भूस्खलन हुआ है। इससे पैदल मार्ग पर मलबा व कुछेक जगह पेड़ गिरने की घटनाएं हुई हैं।

इस कारण घोड़े-खच्चरों का आवागमन ठप होने से धाम में सुरक्षा कार्य के लिए भी जरुरी सामान नहीं पहुंच पा रहा है। यमुनोत्री मंदिर समिति ने तहसील व जिला प्रशासन से समय रहते यमुनोत्री पैदल मार्ग को दुरूस्त करने की मांग की है, जिससे आगामी चारधाम यात्रा में इस मार्ग को सुरक्षित व सुगम बनाया जा सके।

श्री यमुनोत्री मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष प्रदीप उनियाल कि कुछ दिन पूर्व हुई बर्फबारी के बाद यमुनोत्री मंदिर से जानकीचट्टी के मध्य चार से पांच जगहों पर भूस्खलन का मलबा आया है। वहीं, कुछ स्थानों पर पेड़ टूटकर गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है। इस कारण पैदल आवाजाही जोखिम के साथ हो रही है।

वहीं, धाम में सुरक्षा कार्य के लिए जरुरी सामान लेकर जा रहे घोड़े-खच्चरों की आवाजाही भी ठप हो गई है। वहीं, मार्ग पर हुई बर्फ हटाने का काम भी बेहद धीमी गति से हो रहा है। उन्होंने तहसील व जिला प्रशासन से समय रहते पैदल मार्ग को दुरूस्त करने की मांग की।

यह भी पढ़ें- उत्तरकाशी: गंगोत्री और यमुनोत्री में बिछी बर्फ की चादर, सुक्की टाप से आगे हाईवे बंद

यह भी पढ़ें- यमुनोत्री मंदिर समिति का बड़ा फैसला: सभी यात्रियों का होगा स्वागत, गैर-सनातनियों पर सरकार लेगी निर्णय