विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यमुनोत्री मंदिर समिति का बड़ा फैसला: सभी यात्रियों का होगा स्वागत, गैर-सनातनियों पर सरकार लेगी निर्णय

Published: Tue, 24 Mar 2026 06:35 PM (IST)

बदरीनाथ, केदारनाथ और गंगोत्री धामों के विपरीत, यमुनोत्री मंदिर समिति ने सभी यात्रियों का स्वागत करने का निर्णय लिया है।

यमुनोत्री धाम।

यमुनोत्री धाम।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी। बदरीनाथ, केदारनाथ व गंगोत्री धाम में गैर सनातनियों का प्रवेश रोकने को लेकर संबंधित धामों से जुड़ी मंदिर समितियों की ओर से उठाये गए सख्त कदमों से उलट यमुनोत्री मंदिर समिति ने अपने निर्णय से सभी को चौंका दिया है।

मंदिर समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि यमुनोत्री धाम की यात्रा अनादिकाल से चली आ रही है। यहां जो भी आयेगा, मंदिर समिति उसका स्वागत करेगी। पदाधिकारियों ने कहा कि धाम में केवल सनातन धर्मावलंबी ही आते हैं। यदि गैर सनातनी यहां आते हैं, उन्हें रोकना सरकार की जिम्मेदारी है।

श्री यमुनोत्री मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल ने मंगलवार को इस मुद्दे पर हुई समिति की बैठक में लिए गये निर्णय की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि तीन धामों के गैर सनातनियों के प्रवेश को लेकर हुए निर्णय के बाद से ही उन्हें पत्रकारों के लगातार फोन आ रहे थे।

इस मुद्दे पर समिति का यही वक्तव्य है कि यहां जो भी धाम में आते हैं, वह सनातन धर्मावलंबी ही होते हैं। उनका मंदिर समिति स्वागत करती है और आगे भी स्वागत करती रहेगी।

उन्होंने कहा कि पर्यटन के उद्देश्य से यदि कोई आता है तो फिर यह सरकार की जिम्मेदारी है कि कौन कहां और किस उद्देश्य से जा रहा है। यदि सरकार किसी को कहीं भेजती है तो फिर पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

कहा कि यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों का पंजीकरण भी सरकार करवा रही है। ऐसे में कोई सनातनी धाम में प्रवेश न करें, यह देखना भी सरकार का ही काम होना चाहिए।

यह भी पढ़ें- आज ही के दिन धरती पर प्रकट हुई यमुना की धारा, पद्मपुराण में इन्हें कहा गया है पाप नाशिनी 

यह भी पढ़ें- बदरीनाथ-केदारनाथ धाम यात्रा में नई SOP लागू: मोबाइल, फोटोग्राफी और गैर-सनातनी प्रवेश पर प्रतिबंध