Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Yamunotri Landslide Accident: आज तीसरे दिन भी लापता तीर्थयात्रियों की तलाश जारी, ली जा रही डॉग स्क्वॉड की मदद

    Updated: Wed, 25 Jun 2025 02:12 PM (IST)

    यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौ कैंची के पास हुए भूस्खलन में लापता एक बालिका और एक पुरुष की तलाश तीसरे दिन भी जारी है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें खोजी कुत्तों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। तेज बारिश के कारण खोजबीन में बाधा आ रही है। इस हादसे में पहले ही एक पिता-पुत्री के शव मिल चुके हैं, जबकि एक अन्य यात्री घायल अवस्था में बचाया गया था। लापता लोगों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी। यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौ कैंची के पास हुए भूस्खलन हादसे में लापता बालिका व एक पुरुष का दूसरे दिन को कोई सुराग नहीं मिल पाया। बुधवार को तीसरे दिन  हादसे में लापता दो तीर्थयात्रियों की तलाश के लिए आज खोजी कुत्तों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुबह 7 बजे से एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस टीम द्वारा यमुनोत्री क्षेत्र अंतर्गत भूस्खलन क्षेत्र में रेस्क्यू डॉग के माध्यम से भी लापता व्यक्तियों की खोजबीन प्रारंभ कर दी गई है। वर्तमान समय में यमुनोत्री धाम में तेज बारिश हो रही है तथा जनपद मुख्यालय में हल्की वर्षा हो रही है, जनपद के अन्य क्षेत्रों में बारिश का मौसम बना हुआ है। पीडब्ल्यूडी के भी 7 कर्मचारी वह पर मौजूद है।

    इससे पहले मंगलवार सुबह साढ़े छह बजे शुरु हुआ रेस्क्यू आपरेशन शाम करीब पांच बजे तक चला। इस दौरान संयुक्त रेस्क्यू दल ने घटनास्थल पर भूस्खलन में आये बोल्डर व मलबे से लेकर नदी क्षेत्र को खंगाला। लेकिन लापता दोनों का कोई सुराग नहीं मिल पाया। बुधवार को अब खोजी कुत्तों की मदद से रेस्क्यू आपरेशन चलाने की योजना है। बता दें कि बीते सोमवार को यमुनोत्री पैदल मार्ग पर शाम करीब चार बजे नौ कैंची के पास भारी भूस्खलन हुआ था, जिसमें बोल्डर व मलबा तीर्थयात्रियों के ऊपर आ गिरे थे। हादसे में एक बालिका व पुरूष का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया था।

    वहीं, महाराष्ट्र निवासी एक पुरूष यात्री को घायल अवस्था में रेस्क्यू किया गया था। वहीं, हादसे में एक अन्य बालिका लापता बतायी जा रही थी। गत सोमवार देर शाम तक संयुक्त रेस्क्यू दलों ने रेस्क्यू आपरेशन चलाया। लेकिन लापता बालिका का पता नहीं चला। इसके बाद मंगलवार सुबह बालिका के साथ एक अन्य पुरूष यात्री के भी लापता होने की बात पता चली। करीब साढ़े छह बजे संयुक्त रेस्क्यू दल में शामिल एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिव व वन विभाग की टीम ने दोबारा रेस्क्यू आपरेशन चालू किया।

    एसडीआरएफ के प्रभारी निरीक्षक जगदंबा प्रसाद बिजल्वाण ने बताया कि घटनास्थल पर बोल्डरों के नीचे व मलबे के साथ पूरे घटनास्थल की गहन तलाशी गयी गयी। लेकिन लापता दोनों का कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। बताया कि दोनों के नदी में बहने की आशंका पर करीब एक किमी क्षेत्र के आसपास भी सर्च आपरेशन चलाया गया। लेकिन उनका पता नहीं चला। इधर, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शार्दुल सिंह गुसाईं ने बताया कि लापता बालिका व पुरूष की तलाश के लिए बुधवार को खोजी कुत्तों की मदद ली जायेगी। इसके लिए एनडीआरएफ के साथ एसडीआरएफ के खोजी कुत्तों का दल बुलाया गया है।

    हादसे में मृतक थे पिता व पुत्री

    बीते मंगलवार को मिले बालिका व पुरूष के शवों की पहचान पिता व पुत्री के रूप में हुई है। पिता हरिशंकर(47) पुत्र ओमप्रकाश तथा ख्याति(09) पुत्री हरिशंकर जौनपुर उत्तरप्रदेश से यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आये थे, जिनकी दर्दनाक हादसे में मौत हो गयी।

    ये हैं लापता

    1.भाविका शर्मा(11) पुत्री जाय शर्मा निवासी बी-58 कृष्णाविहार नई दिल्ली।

    2.कमलेश(35) जेठवा पुत्र कांतिबाई निवासी थाने मुंबई महाराष्ट्र।