Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Yamunotri Highway पर पलटी गंगोत्री धाम के लिए आ रहे तीर्थ यात्रियों की बस, मच गई चीख-पुकार

    Updated: Fri, 31 May 2024 12:16 PM (IST)

    Yamunotri Highway Bus Accident यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगोत्री धाम के लिए आ रही तीर्थ यात्रियों की बस सिल्क्यारा के निकट सड़क पर ही पलट गई। हादसे में घायलों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्राथमिक उपचार दिया। मौके पर स्थानीय निवासियों और एनएचआईडीसीएल के कर्मचारियों ने सभी यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला। एनएचआईडीसीएल की मशीनों द्वारा बस को हटा दिया गया है। मार्ग यातायात हेतु सुचारू किया गया है।

    Hero Image
    Yamunotri Highway Bus Accident: तीर्थ यात्रियों की बस सिल्क्यारा के निकट सड़क पर ही पलट गई।

    जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी। Yamunotri Highway Accident: यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगोत्री धाम के लिए आ रही तीर्थ यात्रियों की बस सिल्क्यारा के निकट सड़क पर ही पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। जिसमें कुछ तीर्थ यात्री चोटिल हुए। जिन्हें स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्राथमिक उपचार दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौके पर स्थानीय निवासियों और एनएचआईडीसीएल के कर्मचारियों ने सभी यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला। उक्त वाहन में लगभग 40 यात्री सवार थे। जिनमें से 15 लोगों को हल्की चोटें आई है।

    जिन्हें एम्बुलेंस के माध्यम से पीएचसी ब्रह्मखाल भेजा गया है। एनएचआईडीसीएल की मशीनों द्वारा बस को हटा दिया गया है। मार्ग यातायात हेतु सुचारू किया गया है। सभी यात्री कर्नाटक के हैं।