Uttarkashi: करीब दो माह की लंबी जद्दोजहद के बाद स्याना चट्टी में मिली राहत, यमुना के प्रवाह को किया चैनलाइज
Uttarkashi स्याना चट्टी को दो महीने बाद राहत मिली सिंचाई विभाग ने यमुना के प्रवाह को चैनलाइज किया। इससे डूबे होटल और पुलिस चौकी के सामने का पानी सुरक्षित दिशा में बहने लगा है। स्थानीय निवासियों ने प्रयासों की सराहना की। पुल की स्थिति अभी भी संदिग्ध है लेकिन खतरे को कम करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य जारी है।

उप जिलाधिकारी बृजेश तिवारी ने जानकारी दी कि सिंचाई विभाग और एनएच निर्माण खंड के संयुक्त प्रयास से स्याना चट्टी में खतरे को काफी हद तक कम करने में सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि मार्ग और पुल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य आगे भी जारी रहेगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।