विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarkashi News: राज्य स्तरीय समान नागरिक संहिता विशेषज्ञ समिति ने नागरिकों के साथ की परिचर्चा, दिए सुझाव

By Shailendra prasadEdited By: Shivam Yadav
Published: Fri, 11 Nov 2022 10:22 PM (IST)Updated: Sat, 12 Nov 2022 04:29 AM (IST)

समिति के सदस्य एवं पूर्व मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह दून विश्वविद्यालय की उप कुलपति डा. सुरेखा डंगवाल समाजसेवी डा. मनु ...और पढ़ें

लड़के और लड़की की उम्र 18 और 21 वर्ष से अधिक करने पर अपने सुझाव दिए।
लड़के और लड़की की उम्र 18 और 21 वर्ष से अधिक करने पर अपने सुझाव दिए।

उत्तरकाशी, जागरण संवाददाता। व्यक्तिगत नागरिक मामलों को नियंत्रित करने वाले कानून व समान नागरिक संहिता को लेकर राज्य स्तरीय समान नागरिक संहिता विशेषज्ञ समिति ने उत्तरकाशी में सुझाव मांगे। शुक्रवार को समान नागरिक संहिता के प्रस्तावित प्रारूप को लेकर पीजी कालेज आडिटोरियम में आम नागरिकों के साथ परिचर्चा की गई।

समिति के सदस्य एवं पूर्व मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह, दून विश्वविद्यालय की उप कुलपति डा. सुरेखा डंगवाल, समाजसेवी डा. मनु गौड़ ने व्यक्तिगत नागरिक मामलों को नियंत्रित करने वाले कानून व समान नागरिक संहिता की रूपरेखा के बारे में जानकारी दी। 

समिति ने विवाह, तलाक, गोद लेना, संपत्ति का अधिकार, लिविंग रिलेशनशिप, समलैंगिकता और जनसंख्या नियंत्रण आदि को लेकर परिचर्चा की। गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल ने देश को सर्वोपरि रखते हुए समान अधिकार बनाने पर अपने सुझाव दिए। प्रोफेसर मधु थपलियाल ने नए दौर के समाज में लिविंग रिलेशनशिप को अनिवार्य रूप से पंजीकृत करने एवं लड़के और लड़की की उम्र 18 और 21 वर्ष से अधिक करने पर अपने सुझाव दिए। 

परिचर्चा में पहुंचे स्थानीय जनों ने महिलाओं को पुरुषों के बराबर संपत्ति का अधिकार दिए जाने पर भी सुझाव दिए गए। साथ ही स्थानीय परम्पराओं के अनुरूप एक राज्य एक कानून बनाने पर अपने सुझाव दिए। जिला प्रधान संगठन अध्यक्ष प्रताप रावत ने बहुपति प्रथा खत्म करने पर अपने सुझाव दिए, दिनेश गौड़ ने देशकाल परिस्थिति के अनुरूप एक पुरुष की जीवित पत्नी की दूसरी शादी नहीं होनी चाहिए। 

पूर्व ग्राम प्रधान पुष्पा चौहान ने महिलाओं को संपत्ति के अधिकारों के साथ ही महिलाओं को किसान का दर्जा देने पर अपने सुझाव दिए। बीएससी की छात्रा दिव्यांशी पंवार ने लड़कियों की शादी की उम्र 23 वर्ष करने और लड़कों की 25 वर्ष करने पर अपने सुझाव दिए। 

इसके अलावा नागेन्द्र थपलियाल, प्रताप बिष्ट संघर्ष, अमरीकन पुरी, माधव जोशी, दिनेश भट्ट, हर्षवर्धन कोहली आदि ने अपने सुझाव समिति को दिए। इस मौके पर जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला, एसपी अपर्ण यदुवंशी, सीडीओ गौरव कुमार, एसडीएम चतर सिंह चौहान, मीनाक्षी पटवाल, प्राचार्य पीजी कालेज प्रो. सविता गैरोला आदि मौजूद रहे।