विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarkashi News: उत्तरकाशी के मोरी में फटा बादल, उफान की चपेट में आने से महिला लापता; हर तरफ तबाही का मंजर

By Shailendra prasadEdited By: riya.pandey
Published: Mon, 14 Aug 2023 04:08 PM (IST)

Uttarakhand Cloud Burst सोमवार तड़के मोरी तहसील के आराकोट के दुचाणु के जल्ला डोगरी क्षेत्र में बदल फटने से उफान ...और पढ़ें

उत्तरकाशी के मोरी में बादल फटने से हाहाकार
उत्तरकाशी के मोरी में बादल फटने से हाहाकार

HighLights

  1. उत्तराकाशी के मोरी में फटा बादल
  2. बादल फटने से मचा हाहाकार
  3. हर तरफ तबाही का मंजर

संवाद सूत्र, पुरोला: Uttarakhand Cloud Burst: सोमवार तड़के मोरी तहसील के आराकोट के दुचाणु के जल्ला डोगरी क्षेत्र में बदल फटने से उफान आया, जिससे जल्ला डोगरी नामे तोक भारी तबाही मची। तीन आवासीय भवन और तीन छानियां ध्वस्त हुई। कुछ ग्रामीणों ने किसी तरह से भाग कर जान बचाई। जबकि एक महिला उफान की चपेट में आई।

वहीं दो ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पांच गाय और 11 बकरियों की भी उफान की चपेट में आने से मौत हो गई है। जल्ला गदेरे में उफान से दो पैदल पुलिया भी क्षतिग्रस्त हुई हैं।

बादल फटने से चपेट में आई महिला लापता

सोमवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे जल्ला डोगरी क्षेत्र में बादल फटने से जल्ला डोगरी नामे तोक भूमि देवी (55) पत्नी मदन सिंह निवासी दुचाणु मोरी उफान की चपेट में आई व इसके बाद से लापता है, जिसकी तलाश में एसडीआरएफ की टीम जुटी हुई है।

मदन सिंह व उनकी बहू सुमित्रा देवी पत्नी करतार सिंह भी उफान की चपेट में आए, जिन्हें अन्य ग्रामीणों ने बचा लिया लेकिन यह दोनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए आराकोट पहुंचाया गया है।

सहायता राशि मुहैया कराने के निर्देश

जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने राहत एवं बचाव कार्यों को तेजी से संचालित करने के तथा प्रभावितों को अविलंब अनुमन्य सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि राहत एवं बचाव कार्यों को पूरी क्षमता एवं तत्परता से संचालित किया जाये।

जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार मोरी को क्षति का अविलंब आकलन कर प्रभावितों को अनुमन्य सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।