Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्‍तराखंड में मौसम ने ली करवट, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम से लगी चोटियों ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर

    Updated: Wed, 03 Sep 2025 12:12 PM (IST)

    Snowfall in Uttarakhand उत्तरकाशी में लगातार बारिश के कारण गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के आसपास की ऊंची चोटियों पर बर्फ की चादर बिछ गई है। तापमान में गिरावट आई है गंगोत्री में अधिकतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से निचले इलाकों में ठंड बढ़ गई है। गंगोत्री नेशनल पार्क के वनकर्मियों के अनुसार ऊंची चोटियों पर हिमपात से धाम में ठंड बढ़ गयी है।

    Hero Image
    Snowfall in Uttarakhand: गंगोत्री व यमुनोत्री धाम से लगी चोटियों ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर। जागरण

    जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी । Snowfall in Uttarakhand: लगातार वर्षा से तापमान में गिरावट के चलते बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम से लगी ऊंची चोटियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। वहीं, निचले इलाकों में वर्षा का सिलसिला जारी रहने से ठंडक बढ़ गयी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल, अमूमन अक्टूबर या नवंबर माह से ही गंगोत्री व यमुनोत्री धाम से लगी चोटियों पर हिमपात की शुरूआत होती है। लेकिन इस मानसून सीजन में लगातार वर्षा के चलते तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल रही है।

    मंगलवार को गंगोत्री धाम में अधिकतम तापमान तीन व न्यूनतम एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, यमुनोत्री धाम में यह अधिकतम चार व न्यूनतम तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से निचली घाटियों में भी शीतलहर का अहसास हो रहा है।

    गंगोत्री नेशनल पार्क के प्रवेश द्वार कनखू बैरियर में तैनात वन दरोगा राजबीर रावत ने बताया कि ऊंची चोटियों पर हिमपात से धाम में भी ठंड बढ़ गयी है।

    comedy show banner
    comedy show banner