विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand: मस्जिद हटाने की मांग को लेकर उत्तरकाशी में हालात दूसरे दिन भी संवेदनशील, धारा 163 लागू

Published: Fri, 25 Oct 2024 12:33 PM (IST)Updated: Fri, 25 Oct 2024 03:47 PM (IST)

Uttarkashi Mosque Dispute उत्तराखंड के उत्तरकाशी में मस्जिद हटाने की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन के बाद तनाव की स्थिति ...और पढ़ें

Uttarkashi Mosque Dispute: गुरुवार को हुए लाठीचार्ज और पत्थराव के बाद उत्तरकाशी में स्थिति तनाव पूर्ण। जागरण
Uttarkashi Mosque Dispute: गुरुवार को हुए लाठीचार्ज और पत्थराव के बाद उत्तरकाशी में स्थिति तनाव पूर्ण। जागरण

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी। Uttarkashi Mosque Dispute: गुरुवार को हुए लाठीचार्ज और पत्थराव के बाद उत्तरकाशी में स्थिति तनाव पूर्ण है। जिलाधिकारी ने धारा 163 बीएनएसएस के तहत निषेधाज्ञा भी लागू कर दी है। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने चार नवंबर को उत्तरकाशी में महापंचायत आयोजित करने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को विश्वनाथ मंदिर परिसर में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया।

उत्तरकाशी में बवाल पर आठ के विरुद्ध नामजद और 200 अज्ञात के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

नामजद

  • जितेंद्र सिंह
  • सोनू नेगी
  • सूरज डबराल
  • कुलवीर राणा
  • सुशील शर्मा
  • गौतम रावत
  • आलोक रावत
  • सचेंद्र परमार

वहीं कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर गुरुवार देर शाम तो जिला प्रशासन और पुलिस की बैठक चलती रही। जिला मुख्यालय उत्तरकाशी में तनाव की स्थिति बनी हुई है। विश्वनाथ मंदिर परिसर के हॉल में हिंदू संगठन के कार्यकर्ता एकत्र हुए हैं। कार्यकर्ताओं में गुरुवार को पुलिस की ओर से की गई लाठीचार्ज को लेकर आक्रोश है। विश्वनाथ परी मंदिर परिसर में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की।

यह भी पढ़ें- Gold Silver Price: अक्‍टूबर में चार बार दाम बढ़ने के बाद भी धनतेरस पर होगी धनवर्षा, उत्‍तराखंड में ज्वैलरी बुकिंग शुरू

वहीं संयुक्त सनातन धर्म रक्षक संघ ने पुलिस की ओर से की गई लाठी चार्ज और विश्वनाथ तिराह पर बैरिकेडिंग लगाकर रोके जाने को लेकर आक्रोश व्यक्त किया है। संयुक्त सनातन धर्म रक्षक संघ ने शुक्रवार को भी उत्तरकाशी बाजार बंद का आह्वान किया है। साथ ही गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाने की चेतावनी दी है।

ढाई तक अवरुद्ध रहा गंगोत्री हाईवे, तीर्थयात्री हुए परेशान

उत्तरकाशी : गुरुवार को मस्जिद हटाने की मांग को लेकर जुलूस प्रदर्शन नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर विश्वनाथ तिराह पर बैरिकेटिंग किया। करीब एक बजे जब जुलूस विश्वनाथ तिराह के पास पहुंचा। जिसके बाद साढ़े तीन बजे तक राजमार्ग को वाहनों के अलावा पैदल आवाजाही के लिए भी बंद रखा गया। इस दौरान तीर्थयात्रियों सहित स्थानीय लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

तीर्थयात्रियों के अलावा स्कूली बच्चों को भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। जिससे अभिभावकों को चिंताएं भी बढ़ी। दरअसल उत्तरकाशी में पुलिस हिंदू संगठन के जुलूस प्रदर्शन के चलते गंगोत्री हाईवे पर सुबह दस बजे से ही वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करनी शुरू कर दी थी।

गंगोत्री धाम जाने और गंगोत्री धाम से लौटने वाले तीर्थयात्रियों व स्थानीय लोगों के वाहनों को तिखला जोशियाड़ा बडेथी बाइपास से भेजा गया। जिन तीर्थयात्रियों उत्तरकाशी बाजार या फिर ज्ञानसू क्षेत्र में आना था उन्हें भी छह किलोमीटर का अतिरक्त सफर तय करना पड़ा।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Crime: दसवीं की टॉपर छात्रा का अपहरण कर रचाई शादी, लगातार करता रहा दुष्कर्म; गर्भवती होने पर पीटा

इसके अलावा दोपहर के समय स्कूलों से जब बच्चों की छुट्टी हुई तो बच्चे भी अपने घर समय पर नहीं पहुंच पाए। ज्ञानसू, बडेथी, लदाड़ी, जोशियाड़ा, मुख्य बाजार उत्तरकाशी, भटवाड़ी रोड, लक्षेश्वार, कोट बंगला के बच्चे दो बजे के बजाय शाम पांच बजे पहुंचे। कुछ बच्चे घंटों तक गाड़ियों में बैठे रहे।

चाय-पानी के लिए भटकना पड़ा

उत्तरकाशी : हिंदू संगठन के आह्वान पर गुरुवार को उत्तरकाशी में बाजार पूरी तरह से बंद है। बाजार में तीर्थयात्रियों को चाय और पानी तक उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। सुबह के दौरान कुछ दुकानें खुली थी। उन दुकानों को हिंदू संगठन के कार्यकर्त्ताओं ने बंद करवाया। चाय, पानी खाने के लिए स्थानीय लोगों को भी भटकना पड़ा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।