विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नए साल पर बर्फ न गिरने से मायूस पर्यटकों में अब उत्साह, बर्फबारी के साथ ही केदारकांठा बुग्याल के दीदार को उमड़े

Published: Sun, 25 Jan 2026 02:57 PM (IST)

बर्फबारी के बाद प्रसिद्ध केदारकांठा बुग्याल में पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी है। नए साल पर बर्फ न गिरने से ...और पढ़ें

लंबे इंतजार के बाद पर्यटकों में उत्साह, सांकरी, सौड़ एवं जुडा ताल में डाला डेरा. Jagran

लंबे इंतजार के बाद पर्यटकों में उत्साह, सांकरी, सौड़ एवं जुडा ताल में डाला डेरा. Jagran

HighLights

  1. बर्फबारी के बाद केदारकांठा बुग्याल में पर्यटकों की भीड़

  2. नए साल पर मायूस पर्यटक अब उत्साहित, रौनक लौटी

  3. सांकरी, सौड़ में देशभर से हजारों पर्यटक पहुंचे

संवाद सूत्र जागरण, पुरोला । बर्फबारी के साथ ही प्रसिद्ध पर्यटन स्थल केदार कांठा बुग्याल के दीदार को पर्यटकों की भीड़ उमड़ा शुरु हो गई है। देश के विभिन्न स्कूलों व कालेजों के अलावा दिल्ली, मेरठ, हरियाणा, लखनऊ, बैंगलुरु के छात्रों व गुजराती व बंगाली पर्यटकों का बेस कैंप सांकरी व सौड़ में जमावड़ा लगा हुआ है। गत गुरुवार व शुक्रवार को दर्जनों वाहन पर्यटकों को लेकर बेस कैंप सांकरी व सौड़ पहुंचे हैं।

दरअसल, पिछले कुछ सालों में यमुनाघाटी के मोरी स्थित केदारकांठा बुग्याल ने शीतकालीन पर्यटन स्थल के रुप में नई पहचान बनाई है। लेकिन बीते वर्ष थर्टी फस्ट व नये साल में बर्फबारी न होने से केदारकांठा के दीदार को उमड़े पर्यटकों को निराशा हाथ लगी थी। देर से ही सही लेकिन यहां अच्छी बर्फबारी होने से अब धीरे-धीरे फिर से पर्यटकों की भीड़ बढ़ना शुरू हो गई है। यहां तीन दिन से मुख्य पड़ाव सांकरी, सौड़, जुड़ा ताल में देशभर के विभिन्न राज्यों से छात्रों व पर्यटकों का जमावड़ा लगा हुआ है।

गोविंद वन्य जीव विहार के आंकड़ों के मुताबिक अभी तक केदार कांठा बेस कैंप सांकरी एवं सौड़ में दो हजार से अधिक पर्यटक बर्फबारी का जश्न मनाने पहुंच चुके हैं। गोविंद वन्यजीव विहार की सुपिन नैटवाड़ रेंज के अधिकारी गौरव अग्रवाल ने बताया कि केदार कांठा बुग्याल में कड़ाके की ठंड के बाद भी शुक्रवार को हुई बर्फबारी के बाद से बेस कैंप सांकरी, सौड़, केदार कांठा में अभी तक लगभग डेढ़ हजार पर्यटक पंहुच चुके हैं।

यह भी पढ़ें- बागेश्वर में बादल छाते ही बारिश की तरह हो रही बर्फबारी, सड़क-बिजली-पानी और मोबाइल सब बंद

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड की ऊंची चोटियों पर तीसरे दिन भी बर्फबारी, थल मुनस्यारी रोड खुली; अंधेरे में डूबी हिमनगरी

यह भी पढ़ें- चकराता में बर्फबारी देखने उमड़े पर्यटक, लगा लंबा जाम तो गाड़ी छोड़कर पैदल ही निकले

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।