Move to Jagran APP

यमुनोत्री यात्रा को आए हैदराबाद के तीर्थयात्री की हृदय गति रुकने से मौत

यमुनोत्री यात्रा को आए हैदराबाद के एक बुजुर्ग यात्री की हृदय गति रुकने से मौत हो गई।

By BhanuEdited By: Published: Tue, 07 May 2019 01:16 PM (IST)Updated: Tue, 07 May 2019 01:16 PM (IST)
यमुनोत्री यात्रा को आए हैदराबाद के तीर्थयात्री की हृदय गति रुकने से मौत
यमुनोत्री यात्रा को आए हैदराबाद के तीर्थयात्री की हृदय गति रुकने से मौत

उत्तरकाशी, जेएनएन। यमुनोत्री यात्रा के लिए आए हैदराबाद के बुजुर्ग यात्री को जानकी चट्टी में हार्ट अटैक पड़ गया। परिजनों ने आसपास के लोगों से सहायता मांगी। पुलिस ने मौके पर 108 सेवा बुलाई और बेहोशी की हालत में बुजुर्ग यात्री को सीएचसी बड़कोट पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने बुजुर्ग यात्री को मृत घोषित कर दिया। गौरतलब है कि बीते वर्ष यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान जानकी चट्टी और यमुनोत्री में 15 लोगों की मौत केवल हृदय गति रुकने से हुई है। 

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार बीते सोमवार को वैंकट सेठी वीरेशम (64) निवासी पुचम्मा बस्ती, स्ट्रीट न. 3 हैदराबाद, आंध्र प्रदेश अपने 25 सदस्यीय यात्री दल के साथ जानकी चट्टी पहुंचे थे। सोमवार की रात को जानकी चट्टी में वे एक होटल में रुके। मंगलवार सुबह इन यात्रियों को यमुनोत्री धाम जाना था। मंगलवार सुबह करीब चार बजे वैंकट सेठी वीरेशम के सीने में दर्द की शिकायत हुई तथा होटल में ही बेहोश हो गये। परिजनों ने आसपास के लोगों से सहायता मांगी। इसके बाद पुलिस ने 108 के जरिये बेहोशी की हालत में उनको सीएचसी बड़कोट लेकर, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया तथा मौत का कारण हृदय गति रुकना बताया। 

प्रशासन की ओर से जानकी चट्टी में हृदय रोग विशेषज्ञों की व्यवस्था नहीं की गई। स्वास्थ्य संबंधित जागरूकता को लेकर होटल आदि स्थानों पर कोई प्रचार प्रसार नहीं किया है। 

यह भी पढ़ें: एक दिन पहले घर से निकला युवक, सुबह सड़क किनारे मिला शव

यह भी पढ़ें: पिथौरागढ़ में कार के खाई में गिरने से महिला सहित दो की मौत, दो घायल

यह भी पढ़ें: पौड़ी में हुई सड़क दुर्घटना में तीन की मौत, एक गंभीर घायल

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.