विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्‍तराखंड में थूक जिहाद: रेस्‍टोरेंट में थूक लगाकर तंदूरी रोटी बना रहा था मुस्लिम कारीगर, हो गया बवाल

Published: Thu, 16 Oct 2025 12:32 PM (IST)

उत्तरकाशी में एक मुस्लिम व्यक्ति द्वारा संचालित रेस्टोरेंट में तंदूरी रोटी पर थूकने का वीडियो वायरल होने से तनाव बढ़ ...और पढ़ें

उत्तरकाशी में थूक जिहाद के मामले से गर्माया माहौल. Jagran

उत्तरकाशी में थूक जिहाद के मामले से गर्माया माहौल. Jagran

HighLights

  1. तंदूरी रोटी पर थूकने से उत्तरकाशी में तनाव

  2. विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल का प्रदर्शन

  3. दोषियों पर कार्रवाई की मांग


जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी। शहर में एक मुस्लिम व्यक्ति द्वारा संचालित रेस्टोरेंट में तंदूरी रोटी में थूकने का वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो रहा है। जिससे उत्तरकाशी में एक बार फिर माहौल गरमा गया।

विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल व उक्रांद मुख्य बाजार में व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद कराते हुए हनुमान चौक पर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में हिंदू व्यापारी भी शामिल हुए, उन्‍होंने दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। बाद में प्रदर्शन समाप्त हो गया। दीपावली त्योहार के मद्देनजर पारिक प्रतिष्ठान दोबारा खोले गए। हालांकि कम मुस्लिम व्यापारियों ने ही अपने प्रतिष्ठान खोले हैं।

अल्पसंख्यक सेवा समिति के अध्यक्ष इश्तियाक अहमद ने भी रेस्टोरेंट में तंदूरी रोटी बनाते समय थूकने की घटना की निंदा की है। उन्होंने इसे बेहद शर्मनाक हरकत बताया। साथ ही ऐसे कृत्य करने वालों का सामाजिक बहिष्कार करने   का ऐलान किया।

थूक जिहाद के मामले सहित शहर में कानून व्यवस्था को लेकर शाम को पांच बजे कोतवाली उत्तरकाशी में पुलिस व प्रशासन की ओर से बैठक बुलाई गयी है, जिसमें हिंदू संगठन, व्यापारी आदि शामिल होंगे।

बता दें कि बीते वर्ष भी यहां पर मस्जिद विवाद हुआ था, जिसके चलते करीब तीन माह तक शहर में तनावपूर्ण स्थिति बन गई थी।

नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।