केदारताल हिमस्खलन: लापता आठ लोगों में से दो के शव मिले, खराब मौसम के चलते रेस्क्यू टीम वापस लौटी, कल फिर चलेगा अभियान
केदारताल हिमस्खलन घटना में लापता आठ लोगों में से दो शव बरामद कर लिए गए हैं। खराब मौसम के कारण ...और पढ़ें
-1793708260513_m.webp)
HighLights
केदारताल हिमस्खलन में लापता आठ में से दो शव मिले।
रेस्क्यू टीम ने बर्फ में दबे शवों को खोजा।
खराब मौसम के कारण सर्च अभियान बुधवार को फिर होगा।
जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी। केदारताल हिमस्खलन घटना में लापता चल रहे एक गाइड और सात ट्रेकरों में से दो के शव रेस्क्यू टीम को मिल गए हैं। आज सुबह करीब साढ़े सात बजे प्रशासन की ओर से हेली से उतारी गई दस सदस्यीय रेस्क्यू टीम ने सर्च अभियान शुरू किया, जिसे ट्रेक पर बर्फ में दबी एक महिला व एक पुरूष का शव मिला है।
हालांकि, अभी उनकी पहचान नहीं हो सकी है। अपराह्न दो से ढाई बजे प्रतिकूल मौसम होने पर टीम ने सर्च अभियान बंद कर दिया और वापस बेस कैंप लौट आई। अब बुधवार को दोबार सर्च अभियान शुरू किया जायेगा। वहीं, इस टीम ने घटनास्थल पर एक वैकल्पिक हेलीपैड भी तैयार किया है, जिससे यहां हेली उतरने की उम्मीद भी की जा रही है।