उत्तराखंड के केदारताल ट्रेक पर हिमस्खलन, आठ लोग फंसे, NDRF-SDRF की टीमें रेस्क्यू में जुटीं
उत्तराखंड के केदारताल ट्रेक पर हिमस्खलन के कारण 8 लोग फंसे हुए हैं, जबकि 4 सुरक्षित मिल गए हैं। NDRF, ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी। केदारताल ट्रेक पर हिमस्खलन ने सात ट्रेकर्स समेत सपोर्टिंग स्टाफ की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। भोजखड़क से आगे हिमस्खलन आने के कारण आठ लोग फंस गए हैं। जबकि कच्ची ढांग के पास तीन पोर्टर और एक कुक समेत चार लोग सुरक्षित मिल गए हैं।
फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए शनिवार को NDRF, SDRF, वन विभाग और ट्रेकिंग एजेंसी की टीमें रेस्क्यू अभियान में जुट गई हैं। वहीं, दुर्गम क्षेत्र में रेस्क्यू की चुनौती को देखते हुए हेलीकॉप्टर की मदद लेने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।
जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, 27 अक्टूबर को गंगोत्री से सात ट्रेकर्स और छह सपोर्टिंग स्टाफ समेत कुल 13 सदस्यीय दल केदारताल ट्रेक के लिए रवाना हुआ था। दल की वापसी 29 अक्टूबर को निर्धारित थी, लेकिन खराब मौसम, ग्लेशियर और बर्फबारी के चलते ट्रेकिंग मार्ग अवरुद्ध हो गया।
निर्धारित समय पर दल के वापस नहीं लौटने पर संपर्क के प्रयास किए गए। 30 अक्टूबर को ट्रेकिंग एजेंसी के माध्यम से फोन पर संपर्क होने पर दल ने कच्ची ढांग के पास सुरक्षित होने की सूचना देते हुए सहायता मांगी थी।