Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Crime: दर्दनाक हत्याकांड से दहला उत्तरकाशी, पत्नी के साथ मारपीट कर उतारा मौत के घाट

    Updated: Sat, 13 Sep 2025 12:19 PM (IST)

    उत्तराकाशी के भटवाड़ी तहसील के बयाणा गांव में एक पति ने पत्नी की बेरहमी से मारपीट कर हत्या कर दी। मृतका वर्षा(28) का विवाह विष्णु चौहान से नौ साल पहले हुआ था जिनके बीच अक्सर विवाद होता था। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। वर्षा के शरीर पर चोट के निशान थे और गला घोंटा गया था। दंपति के दो बच्चे हैं।

    Hero Image
    भटवाड़ी तहसील के बयाणा गांव का है मामला, हत्या कर भाग गया था पति. Concept Photo

    जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी। भटवाड़ी तहसील के बयाणा गांव में एक पति ने अपनी पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट कर उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बेसुध पड़ी पत्नी को अस्पताल भिजवाया तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मनेरी थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज असवाल ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि नाल्ड गांव निवासी वर्षा (28) का विवाह बयाणा गांव निवासी विष्णु चौहान (35) से करीब नौ साल पहले हुआ था। शादी के बाद से ही उनके बीच विवाद चल रहा था।

    पत्नी के साथ की मारपीट

    पूर्व में एक बार दोनों लड़ाई-झगड़े के मामले में थाने आये थे, जिसमें पत्नी को मायके और उसके पति को जेल भेजा गया था। बाद में गांव वालों ने दोनों के बीच समझौता कराया। शुक्रवार सुबह दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसमें विष्णु ने पत्नी वर्षा के साथ मारपीट की, जिसमें उसकी मौत हो गई।

    ग्रामीणों ने मारपीट की सूचना पर पुलिस को दी। मारपीट के बाद पति गांव के पास जंगलों में भाग गया था। अस्पताल में पत्नी की मौत की पुष्टि होने और उसके पिता चतर सिंंह पंवार की तहरीर पर हत्यारोपी पति विष्णु चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    दोनों के छह-सात साल के दो छोटे बच्चे भी हैं। निरीक्षक असवाल ने बताया कि तका के माथे पर चोट के निशान के साथ गले पर चुन्नी से गला घोटे जाने के निशान थे, जिसका पोस्टमार्टम शनिवार को होगा।