Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand News: स्थानीय लोगों के हंगामा करने पर भेजे गए 1100 यात्री, वाहनों के साथ शुरू गंगोत्री यात्रा

    Updated: Sat, 13 Sep 2025 07:49 AM (IST)

    उत्तरकाशी में गंगोत्री धाम यात्रा पर सीमित यात्रियों को अनुमति देने पर हीना पंजीकरण केंद्र पर हंगामा हुआ। यात्रियों की भारी संख्या और कम अनुमति के कारण स्थिति तनावपूर्ण हो गई। बाद में 1100 से अधिक यात्रियों को जाने की अनुमति दी गई जिससे यात्रियों का गुस्सा शांत हुआ। बीते चार दिनों में 2398 तीर्थयात्री गंगोत्री धाम पहुंचे।

    Hero Image
    यात्रियों व स्थानीयों ने काटा हंगामा तो भेजे गए हजार से अधिक यात्री। जागरण फोटो

    जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी। गंगोत्री धाम यात्रा पर सीमित संख्या में यात्रियों को भेजे जाने पर शुक्रवार को हीना पंजीकरण जांच केंद्र पर बड़ी संख्या में उमड़े यात्रियों व स्थानीय लोगों ने हंगामा कर दिया, जिस पर बाद में हजार से अधिक यात्रियों को गंगोत्री धाम जाने की अनुमति दी गयी, तब जाकर स्थानीय व यात्रियों का रोष शांत हुआ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल, धराली आपदा के बाद बीते मंगलवार को गंगोत्री धाम की यात्रा टैक्सी वाहनों से शुरू हुई, जिसके बाद करीब 500 से 570 यात्रियों को ही यात्रा पर रवाना किया जा रहा था। जबकि यात्रा के लिए बड़ी संख्या में तीर्थयात्री पहुंचने लगे थे।

    शुक्रवार सुबह करीब पांच-साढ़े पांच बजे भी हीना पंजीकरण जांच केंद्र पर बड़ी संख्या में टैंपो ट्रेवलर वाहनों से गुजराज, दक्षिण भारत के राज्यों से बड़ी संख्या में तीर्थयात्री व स्थानीय पहुंचे। लेकिन यहां पंजीकरण केंद्र की ओर से केवल 500 यात्रियों को ही जाने की जानकारी दी गई, जिस पर वह भड़क उठे, उन्होंने रोष जताया।

    केंद्र पर तैनात पुलिस कर्मियों ने यात्रियों को समझाने का प्रयास किया। बाद में, पंजीकरण केंद्र पर व्यवस्था संभालने वाली कंपनी को अन्य यात्रियों को भी भेजे जाने की अनुमति दी गई, जिसके बाद यहां दिन तक करीब 1100 से अधिक यात्री रवाना किए गए।

    तब जाकर यात्रियों व स्थानीय लोगों का गुस्सा शांत हुआ। पंजीकरण केंद्र के एक कर्मचारी ने बताया कि सुबह तो यहां स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी, जिसके बाद अन्य यात्रियों को भी जाने देने की अनुमति देनी पड़ी। बताया कि टैक्सी वाहन खाली होने के बाद अब अगले दिन ही यात्री रवाना हो पाएंगे।

    चार दिन में 2398 तीर्थयात्री पहुंचे गंगोत्री धाम बीते मंगलवार से शुरू हुई गंगोत्री धाम की दूसरे चरण की यात्रा में अब तक 2398 यात्री पहुंच चुके हैं। मंगलवार को पहले दिन 173, बुधवार को 567, गुरुवार को 639 तीर्थयात्रियों ने धाम के दर्शन किए। जबकि शुक्रवार को 1019 यात्रियों को धाम के लिए रवाना किया गया।