Gangotri Dham Yatra 2025: गंगोत्री धाम की दूसरे चरण की यात्रा आज से शुरू, जानें पूरी जानकारी
गंगोत्री धाम की दूसरे चरण की यात्रा आज से शुरू हो रही है। जिला प्रशासन ने मौसम और सड़क की स्थिति को देखते हुए यात्रियों को भेजने का फैसला किया है। यात्रियों को छोटे वाहनों से भेजा जाएगा। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बताया कि यात्रियों को बैच बनाकर भेजा जाएगा और दिक्कत होने पर संख्या सीमित की जाएगी। यमुनात्री हाईवे की मरम्मत के बाद यात्रा शुरू करने पर विचार होगा।

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी। गंगोत्री धाम की दूसरे चरण की यात्रा रविवार आज से शुरू होगी। जिला प्रशासन ने मौसम, सड़क आदि की परिस्थितियों को ध्यान में रखकर यात्री दलों को गंगोत्री धाम के लिए रवाना करने का निर्णय लिया है।
सभी यात्री दलों को छोटे वाहनों टैक्सी आदि से ही धाम के लिए रवाना किए जायेगा। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने दैनिक जागरण से बातचीत में बताया कि रविवार से गंगोत्री धाम के लिए यात्रा शुरू करने का निर्णय लिया गया है।
बताया कि मौसम, सड़क आदि की परिस्थिति के हिसाब से बैच बनाकर यात्रियों को धाम के लिए रवाना किया जाएगा। ऊपरी क्षेत्र में किसी तरह की दिक्कत हुई तो यात्रियों की संख्या को सीमित किया जाएगा।
वहीं, जंगलचट्टी व बनास आदि में क्षतिग्रस्त यमुनोत्री हाईवे की बहाल के बाद यमुनोत्री धाम की यात्रा शुरू करने का निर्णय अलग से समीक्षा के बाद लिया जाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।