Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गंगोत्री धाम के कपाट खुलने पर दर्शन करने पहुंची सीएम धामी, बोले– यह यात्रा महोत्सव, हमारा प्रयास बेहतर नियोजन

    By Jagran NewsEdited By: Shivam Yadav
    Updated: Thu, 01 May 2025 11:31 AM (IST)

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री धाम के कपाट खुलने पर तीर्थ यात्रियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा एक महोत्सव है और सरकार इसे सरल सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। धामी ने यात्रा के बेहतर नियोजन और तीर्थ यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने की बात कही साथ ही सभी से सहयोग करने का आग्रह किया।

    Hero Image
    यमुनोत्री धाम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। स्रोत सूचना विभाग

    जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा महोत्सव है, जिसका देशवासियों को इंतजार रहता है। सरकार यात्रा के बेहतर नियोजन के लिए प्रयासरत है। इसके तहत देवभूमि आने वाले तीर्थ यात्रियों की यात्रा सरल, सुगम, सुरक्षित और पर्यावरण हितैषी बनाने के प्रबंध किए गए हैं। हमारा प्रयास है कि तीर्थ यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री बुधवार को कपाट खुलने के अवसर पर गंगोत्री धाम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए सभी देश-प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दीं। 

    उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के नियोजन के लिए यातायात, पुलिस, परिवहन, पेयजल आदि सभी विभाग काम कर रहे हैं। अंतिम चरण पर काम पहुंच गया है। 

    साथ ही कहा कि जहां जैसी आवश्यकता होगी, वहां यात्रा को सुगम व सरल बनाने के लिए वैसे काम करेंगे। प्रयास होगा कि यात्रा हर वर्ष की भांति इस बार भी अच्छी हो।

    कपाट खुलने पर यमुनोत्री पहुंचने वाले धामी पहले मुख्यमंत्री

    गंगोत्री धाम में मां गंगा के दर्शन और पूजन के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यमुनोत्री पहुंचे। कपाट खुलने के मौके पर यमुनोत्री धाम पहुंचने वाले धामी पहले मुख्यमंत्री हैं। यहां नवनिर्मित हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर की लैंडिंग हुई।

    मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। हालांकि, मुख्यमंत्री के यमुनोत्री धाम आने का कोई कार्यक्रम तय नहीं था। 

    कुछ दिन पूर्व धाम के निकट नवनिर्मित गरुड़ गंगा हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर की लैंडिंग कराई गई थी, जिसके बाद ये कयास जरूर लगाए जा रहे थे कि यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के अवसर पर मुख्यमंत्री पहुंच सकते हैं।

    यमुनोत्री विधायक के सवाल खड़े करने पर दिया जवाब

    यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल की ओर से यात्रा तैयारियों पर सवाल खड़े करने के बारे में पत्रकारों ने पूछा तो मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी लोगों को यात्रा में भाग लेने के साथ सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यात्रा सरकार संचालित जरूर करती है, लेकिन राज्य में रहने वाले हर व्यक्ति का कर्तव्य है कि यात्रा में अपना सहयोग करें।