विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

26 अप्रैल को शुभ मुहूर्त पर खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट, पढ़िए पूरी खबर

By Sunil NegiEdited By:
Published: Wed, 25 Mar 2020 12:57 PM (IST)Updated: Wed, 25 Mar 2020 09:40 PM (IST)

25 अप्रैल को मां गंगा की डोली मुखवा गांव से 12 बजे निकलेगी ओर भैरोंघाटी में रात्री विश्राम के बाद ...और पढ़ें

26 अप्रैल को शुभ मुहूर्त पर खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट, पढ़िए पूरी खबर
26 अप्रैल को शुभ मुहूर्त पर खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट, पढ़िए पूरी खबर

उत्तरकाशी, जेएनएन। चैत्र मास की नवरात्रि के प्रथम दिवस पर गंगोत्री धाम के कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त निकाला गया है। समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल ने बताया कि 25 अप्रैल को मां गंगा की डोली मुखवा गांव से 12 बजे निकलेगी ओर भैरोंघाटी में रात्री विश्राम के बाद 26 अप्रैल को 12.35 पर गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। वहीं, 31 मार्च को यमुना जयंती पर यमुनोत्री धाम के कपाट खोलने का शुभ मुहूर्त निकाला जाएगा। बता दें कि धाम के कपाट  26 ही खुलेंगे।

29 अप्रैल को खोले जाएंगे बाबा केदारनाथ धाम के कपाट

समुद्रतल से 11657 फीट की ऊंचाई पर स्थित पांचवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम के कपाट 29 अप्रैल को मेष लग्न में सुबह छह बजकर दस मिनट पर खोले जाएंगे। महाशिवरात्रि पर्व पर ऊखीमठ स्थित पंचगद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति पदाधिकारी, हक-हकूकधारी, पंचगाई, धर्माचार्य व वेदपाठियों की मौजूदगी में यह घोषणा की गई। इसी के साथ चारों धामों के कपाट खुलने की तिथि घोषित हो गई है। 

बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित, 30 अप्रैल को ब्रह्म मुहूर्त में खुलेंगे कपाट

बदरीनाथ धाम के कपाट 30 अप्रैल को ब्रह्म मुहूर्त में चार बजकर 30 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। बसंत पंचमी पर नरेंद्रनगर राजमहल में राजपुरोहितों ने महाराजा मनुज्येंद्र शाह की जन्म कुंडली देखकर भगवान बदरी विशाल के कपाट खोलने का मुहूर्त निकाला। उधर, रुद्रप्रयाग में केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि आगामी 21 फरवरी को महाशिवरात्रि के मौके पर तय की जाएगी। इसके लिए मंदिर समिति ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। 

यह भी पढ़ें: Chardham Yatra: बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित, 30 अप्रैल को ब्रह्म मुहूर्त में खुलेंगे कपाट

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।