Uttarkashi News: गंगोत्री धाम में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, बर्फ की चादर से ढक गई पहाड़ियां; बढ़ी ठंड
Snow Fall In Gangotri Dham यमुनोत्री धाम में शुक्रवार की शाम को बर्फबारी शुरू हुई जबकि गंगोत्री धाम में तापमान में गिरावट आने से रात के समय बर्फबारी शुरू हुई है। गंगोत्री धाम में यह सीजन की पहली बर्फबारी है। बर्फबारी के कारण गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में ठंड बढ़ गई है। शनिवार को जनपद में मौसम साफ रहा। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में चटक धूप खिली रही।

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी। Snow Fall In Gangotri Dham: शुक्रवार की रात को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में बर्फबारी हुई। गंगोत्री धाम में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है जबकि जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में वर्षा हुई है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के आसपास की पहाड़ियां भी बर्फ से ढक गई हैं।
शुक्रवार की सुबह ही जनपद उत्तरकाशी में मौसम ने करवट ली। यमुनोत्री धाम में शुक्रवार की शाम को बर्फबारी शुरू हुई जबकि गंगोत्री धाम में तापमान में गिरावट आने से रात के समय बर्फबारी शुरू हुई है। गंगोत्री धाम में यह सीजन की पहली बर्फबारी है।
बर्फबारी के कारण बढ़ी ठंड
बर्फबारी के कारण गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में ठंड बढ़ गई है। शनिवार को जनपद में मौसम साफ रहा। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में चटक धूप खिली रही। जिला मुख्यालय उत्तरकाशी में हल्के बादल छाए रहे।
यह भी पढ़ें - Chardham Yatra 2023: टूटे सारे रिकॉर्ड, गंगोत्री धाम में पहली बार तीर्थयात्रियों की संख्या नौ लाख के पार
बता दें कि गंगोत्री धाम के कपाट 14 नवंबर और यमुनोत्री धाम के कपाट 15 नवंबर को बंद होने हैं। ऐसे में गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में तीर्थयात्रियों की संख्या और अधिक बढ़ सकती है। इस बार गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुले थे, जिसके बाद चारधाम यात्रा ने रफ्तार पकड़ी।
तीर्थयात्रियों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड
वहीं इस बार गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में भी तीर्थयात्रियों की संख्या का नया रिकॉर्ड बना है। गंगोत्री धाम में तीर्थयात्रियों की संख्या का आंकड़ा नौ लाख के पार पहुंच गया है, जबकि यमुनोत्री धाम में 7.33 लाख से अधिक तीर्थयात्री पहुंच चुके हैं। इससे तीर्थ पुरोहितों सहित चारधाम यात्रा से जुड़े व्यापारी और व्यवसायी काफी खुश हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।