विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarkashi: पुरोला की स्थिति पर सीएम धामी सख्त, कहा-'किसी को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं'

By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
Published: Thu, 15 Jun 2023 08:15 AM (IST)

Uttarkashi मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जो भी घटना हुई है उस पर प्रशासन ने अपना काम किया ...और पढ़ें

पुरोला की स्थिति पर सीएम धामी सख्त, कहा-'किसी को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं'
पुरोला की स्थिति पर सीएम धामी सख्त, कहा-'किसी को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं'

देहरादून, राज्य ब्यूरो। उत्तरकाशी जिले के पुरोला में चल रहे घटनाक्रम का पूरे प्रदेश में पडने वाले असर को देखते हुए सरकार ने अपना रुख साफ कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया कि किसी को कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने सभी व्यक्तियों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

वहीं, उत्तरकाशी जिले के प्रभारी मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने पुरोला में हुए घटनाक्रम पर जिलाधिकारी से जानकारी प्राप्त की। बुधवार को इस घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सभी व्यक्तियों से शांति व्यवस्था बनाने की अपील की गई है। कहा गया है कि कोई भी कानून अपने हाथ में न ले।

दोषी के खिलाफ खिलाफ कानून काम करेगा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जो भी घटना हुई है, उस पर प्रशासन ने अपना काम किया है। कहीं भी किसी के साथ मारपीट नहीं हुई और न ही लूटपाट की घटना हुई है। सभी से कहा गया है शांति से काम लें, अगर कोई दोषी होगा तो उसके खिलाफ कानून काम करेगा।

देवभूमि के शांत माहौल को बनाए रखें

उधर, प्रभारी मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने जिलाधिकारी उत्तरकाशी अभिषेक रुहेला को निर्देश दिए कि सभी पक्ष के नागरिकों के साथ समन्वय बनाकर प्रभावी कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि सभी को देवभूमि की परंपरा के अनुसार आचरण का परिचय देना चाहिए। जनता से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि देवभूमि के शांत माहौल को बनाए रखें।

पुलिस महकमे ने कही ये बात

अपर मुख्य सचिव गृह और पुलिस महानिदेशक को इस प्रकरण पर बारीकी से निगाह रखने को कहा गया है। साथ ही शांति व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए हैं। -डा. एसएस संधु, मुख्य सचिव उत्तराखंड

उत्तराखंड पुलिस सभी पक्षों से अपील करती है कि शांति बनाए रखें। अगर कोई भी कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करेगा तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। -अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड