विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तरकाशी में बादल फटा, दो मकान ध्वस्त, तीन व्यक्ति लापता

By Sumit KumarEdited By:
Published: Sun, 18 Jul 2021 10:20 PM (IST)Updated: Sun, 18 Jul 2021 11:35 PM (IST)

रविवार को उत्तरकाशी जिले में देर शाम शुरू हुई बारिश कहर बनकर टूटी। मुख्यालय के निकटवर्ती गांव निराकोट और कंकराड़ी ...और पढ़ें

उत्‍तरकाशी जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव निराकोट, कंकराणी में बादल फटने की सूचना है।
उत्‍तरकाशी जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव निराकोट, कंकराणी में बादल फटने की सूचना है।

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी: रविवार को उत्तरकाशी जिले में देर शाम शुरू हुई बारिश कहर बनकर टूटी। मुख्यालय के निकटवर्ती गांव निराकोट और कंकराड़ी में बादल फटने के बाद उफान के साथ आया मलबा घरों में घुस गया। इससे दो मकान, एक मोटर पुल और कई पैदल मार्ग ध्वस्त हो गए, जबकि दो महिला समेत तीन ग्रामीणों के लापता होने की सूचना है।

वहीं तीन घायल व्यक्तियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव शुरू कर दिया। हालांकि अंधेरा होने के कारण टीम को परेशानी झेलनी पड़ी। रविवार देर शाम तेज बारिश के बाद जिला मुख्यालय के 15 किमी क्षेत्र में पडऩे वाले निराकोट और कंकराड़ी गांव में बादल फटा। इससे बरसाती गदेरों में उफान आ गया। जिला आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार कंकराड़ी गांव में दो मकान ध्वस्त हो गए।

 

इनमें लोग थे या पहले ही सुरक्षित स्थानों पर चले गए थे, इसका पता नहीं चल पाया है। वहीं कंकराड़ी के एक व्यक्ति, जबकि मांडो गांव की दो महिलाओं के लापता होने की सूचना है। साथ ही मांडो गांव के तीन ग्रामीण घायल भी हुए हैैं। घायलों में गणेश बहादुर, रविंद्र और रामबालक यादव शामिल हैैं। इसके अलावा उत्तरकाशी-लंबगांव मोटर मार्ग पर साड़ा के पास मोटर पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया।

कंकराड़ी, मांडो और निराकोट गांवों में भी कई घरों में मलबा घुस गया। इस दौरान ग्रामीणों ने मुस्टिकसौड़ मोटर मार्ग पर भागकर जान बचाई।

यह भी पढ़ें-Cloud Burst: उत्तराखंड में बादल फटने की घटनाओं की रोकथाम के प्रस्ताव का होगा अध्ययन, दो हफ्ते में सौंपी जाएगी रिपोर्ट

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि कंकराड़ी, निराकोट, मांडो और साड़ा गांव में बारिश से नुकसान की सूचना मिल रही है। वहीं इसे लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और पुलिस मौके पर मौजूद हैैं। एंबुलेंस भी मौके पर भेजी गई है। अस्पताल में भी व्यवस्थाएं सुचारू रखने के निर्देश दिए गए हैैं।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: आपदा राहत कार्यों के लिए पिथौरागढ़ में तैनात होंगे हेलीकाप्टर, सीएम ने दी स्वीकृति