Chardham Yatra: यमुनोत्री पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा, टूटी पहाड़ी; दबे कई यात्री
उत्तरकाशी में यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौ कैंची के पास हुए भूस्खलन में कुछ लोगों के मलबे में दबने की सूचना है। एसडीआरएफ और पुलिस टीमें बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंच गई हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी के अनुसार, दो से तीन लोगों के दबने की आशंका है, और राहत टीमें भी रवाना की गई हैं।

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी। यमुनोत्री पैदल मार्ग पर सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां नौ कैंची के पास पहाड़ी टूट गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक मलबे में कुछ लोगों के दबने की सूचना है।
सूचना पर एसडीआरएफ व पुलिस मौके के लिए रवाना हो चुकी है। हालांकि जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शार्दुल सिंह गुसाईं का कहना है कि भूस्खलन के चलते दो से तीन लोगों के दबने की सूचना है। सूचना पर जानकीचट्टी सहित अन्य जगहों से भी राहत एवं बचाव टीमों को रवाना किया गया है।
नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।