Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तरकाशी भूस्खलन: यमुनोत्री पैदल मार्ग पर लापता दोनों यात्रियों के शव मिले, 23 जून को हुआ था हादसा

    By Jagran NewsEdited By: Nirmala Bohra
    Updated: Sun, 06 Jul 2025 05:26 PM (IST)

    उत्‍तराखंड में उत्तरकाशी के यमुनोत्री पैदल मार्ग पर 23 जून को हुए भूस्खलन में लापता दो यात्रियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मृतकों की पहचान कमलेश जेठवा और भाविका शर्मा के रूप में हुई है। घटना में पहले ही एक पिता-पुत्री की मौत हो चुकी है। प्रशासन ने यात्रियों से खराब मौसम में सावधानी बरतने की अपील की है।

    Hero Image
    बीते 23 जून को पैदल मार्ग पर नौ कैंची के पास हुए हादसे में हो गये थे लापता। फाइल

    संवाद सूत्र जागरण, बड़कोट। बीते 23 जून को यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौ कैंची के पास हुए भूस्खलन हादसे में लापता दोनों यात्रियों के शव बरामद कर लिये गए हैं। रविवार दोपहर दोनों यात्रियों के शव भगेलीगाड़ यमुना नदी से बरामद किये गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि बीते 23 जून को यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौ कैंची भैरव मंदिर के पास शाम करीब चार बजे भारी भूस्खलन हुआ था, भूस्खलन का मलबा व बोल्डर पैदल मार्ग से गुजर रहे यात्रियों पर गिर पड़ा था। हादसे में जहां जौनपुर उत्तरप्रदेश निवासी पिता-पुत्री की मौत हो गयी थी।

    एक बुजुर्ग यात्री को रेस्क्यू कर बचाया गया था। वहीं, हादसे के बाद एक युवक व बालिका मलबे की चपेट में आकर लापता हो गये थे, जिनकी खोजबीन को घटनास्थल के साथ यमुना नदी किनारे सर्च आपरेशन भी चलाया गया था। रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे हादसे में लापता दोनों यात्रियों के शव बरामद हुए, जिनकी पहचान कमलेश जेठवा(35) पुत्र कांतिबाई निवासी मुंबई महाराष्ट्र तथा भाविका शर्मा(11) पुत्री जाय शर्मा निवासी बी-58 कृष्णा विहार नई दिल्ली के रुप में हुई।

    मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने जानकीचट्टी चौकी में शवों का पंचनामा भरा, जिसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव भेजा गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शाुर्दल सिंह गुसाईं ने शव मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि यात्रा मार्ग पर मौसम और भू-संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि खराब मौसम की स्थिति में प्रशासन द्वारा दिशा-निर्देशों का पालन करें।