Updated: Fri, 23 May 2025 08:00 PM (IST)
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता हरीश रावत न्याय यात्रा के साथ-साथ रुठे कांग्रेसियों को मनाने की मुहिम पर निकले हैं। वहीं इस बीच मयूख महर और हरीश रावत के बीच एक टी पार्टी का आयोजन किया जा रहा है। उन्हें पिथौरागढ़ में कांग्रेस के दिग्गज विधायक मयूख महर को मनाना है। इस पार्टी पर सबकी नजरें हैं।
संवाद सहयोगी, जागरण, पिथौरागढ़। न्याय यात्रा के साथ-साथ रुठे कांग्रेसियों को मनाने की मुहिम पर निकले हरीश रावत को पिथौरागढ़ में बड़ी चुनौती का सामना करना होगा। उन्हें पिथौरागढ़ में कांग्रेस के दिग्गज विधायक मयूख महर को मनाना है। इसके लिए टी पार्टी रखी गई है। इस पार्टी में चाय में उबाल आता है या चाय ठंडी ही रहेगी, इसका खुलासा शनिवार को होगा।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
नगर निगम चुनावों के बाद से मयूख महर कांग्रेस के किसी कार्यक्रम में भाग नहीं ले रहे हैं। विधायक महर ने मेयर पद के लिए मोनिका महर के लिए टिकट मांगा था, लेकिन पार्टी ने जिलाध्यक्ष अंजू लुंठी को मैदान में उतार दिया था। विधायक महर ने मोनिका महर को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतारा।
निकाय चुनाव के दौरान चुनाव प्रचार के लिए आये कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और विधायक मयूख महर के बीच जमकर महाभारत हुई। प्रदेश अध्यक्ष माहरा ने विधायक महर को रणछोड़ का ताना मारा तो विधायक महर ने उन्हें झूमके वाला कह दिया। महर ने रणछोड़ कहने पर जवाब दिया था कि इस चुनाव में कृष्ण की तरह सारथी हैं और महाभारत में कृष्ण की तरह सही पक्ष के साथ हैं।
मयूख महर हालांकि कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी और मयूख महर की कंडीडेट दोनों ही चुनाव हार गई, हालांकि मयूख महर की कंडीडेट ने भाजपा प्रत्याशी को कड़ी चुनौती दी। मात्र 17 वोटों से पराजित हुई। महर समर्थकों ने चुनाव में धांधली का आरोप भी लगाया था। इसके बाद से ही महर पार्टी से नाराज चल रहे हैं। मेयर चुनाव के बाद से उन्होंने कांग्रेस के किसी कार्यक्रम में भाग नहीं लिया है।
अब हरीश रावत के सामने उन्हें मनाने की चुनौती है। विधायक महर पिथौरागढ़ में कांग्रेस के दिग्गज माने जाते हैं। पिथौरागढ़ विधानसभा के साथ ही अन्य विधानसभा सीटों पर भी उनका खासा प्रभाव रहता है। रावत और महर के बीच की शनिवार की चाय पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में जिले में कांग्रेस का भविष्य तय करेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।