मामा पर भांजे ने किया तमंचे से फायर, जानिए क्यों
उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में एक भांजे ने अपने मामा पर तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस ने मामा की तहरीर पर भांजे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
रुद्रपुर, उधमसिंह नगर [जेएनएन]: खेड़ा में भांजे ने अपने मामा पर तमंचे से फायर कर दिया। इससे वह घायल हो गया। बाद में पुलिस ने मामा की तहरीर पर भांजे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
नई बस्ती खेड़ा निवासी अकरम पठान ने बताया कि शुक्रवार दोपहर उसकी अपने भांजे समीर से विवाद हो गया था। रात को वह घर के बाहर खड़ा था। इसी बीच उसका भांजा समीर आया और तमंचे से उस पर फायर झोंक दिया। जो उसके बांए बाजू में लगी। इससे वह घायल हो गया।
फायरिंग के बाद लोगों को एकत्र होता देख आरोपित समीर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेते हुए अकरम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही तहरीर के आधार पर पुलिस ने भांजे के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें: लूट के इरादे से बदमाशों ने दो कारों पर झोंके फायर
यह भी पढ़ें: खेत में पानी देने को लेकर हुआ विवाद, तीन को गोली मारी; एक की मौत
यह भी पढ़ें: विक्षिप्त ने बेटी से की छेड़छाड़, पत्नी और बेटे ने पीटकर मार डाला