Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सहस्त्र चंडी महायज्ञ के लिए तैयार हुई यज्ञशाला

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 22 Mar 2018 08:06 PM (IST)

    संवाद सहयोगी, बाजपुर : नगर में होने जा रहे सहस्त्र चंडी महायज्ञ के लिए वैदिक परंपराओं के अ ...और पढ़ें

    Hero Image
    सहस्त्र चंडी महायज्ञ के लिए तैयार हुई यज्ञशाला

    संवाद सहयोगी, बाजपुर : नगर में होने जा रहे सहस्त्र चंडी महायज्ञ के लिए वैदिक परंपराओं के अनुरूप विशालकाय नयनाभिराम यज्ञशाला तैयार हो गई है। अब प्रयाग (इलाहाबाद) से आ रहे कारीगर सात हवन-कुडों का निमार्ण करेंगे। इसके बाद दो से आठ अप्रैल तक बाजपुर में भक्ति की बयार बहेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सहस्त्र चंडी महायज्ञ के मार्गदर्शक सच्चाधाम ऋषिकेश के रामशिरोमणी त्रिपाठी ने बताया कि 60-60 वर्ग फीट भूमि में यज्ञशाला का निर्माण हुआ है। यज्ञशाला के मध्य के चार पोलों में श्रीब्रह्म, श्रीविष्णु, श्रीशंकर भगवान व श्रीइंद्र देव को स्थापित किया जाएगा। यज्ञ के पश्चिमी हिस्से के मध्य में सर्वतो भद्रमंडल (कल्याणकारी प्रमुख देवी-देवता) की स्थापना होगी। प्रतिदिन सुबह सात बजे सरवा वेद पाठ, आठ बजे से वेदी पाठ व इसके पश्चात 80 ब्राह्मणों द्वारा दुर्गा सप्तशती के पाठों की श्रृंखला प्रारंभ की जाएगी। महायज्ञ में 50 क्विंटल आम की लकड़ी, 20 क्विंटल गाय के गोबर से बने सूखे उपले, पांच क्विंटल हवन सामग्री व पांच टिन देसी घी का प्रयोग होगा। इसके अतिरिक्त करीब 100 क्विंटल देसी घी से शुद्ध व सात्विक भोजन तैयार कर प्रतिदिन सुबह 11 से रात 11 बजे तक भंडारा किया जाएगा।कार्यक्रम में प्यारेलाल ¨सघल मुख्य यजमान होंगे। कार्यक्रम के दौरान श्रीमद् जगदगुरु शंकराचार्य श्रीवासुदेवानंद सरस्वती महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ¨सह रावत, उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शिरकत कर सकते हैं।