विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रुद्रपुर में दूसरी शादी करने के बाद दो लाख रुपये व बच्चों को लेकर महिला फरार, पहले पति के साथ भी कर चुकी ऐसा

By Jagran NewsEdited By: Rajesh Verma
Published: Thu, 24 Nov 2022 09:59 PM (IST)

पति के मुताबिक उसके साथ विवाह से पहले उसकी पत्नी का पहले भी एक विवाह हो चुका था। वहां भी ...और पढ़ें

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। घर से पत्नी दो लाख रुपये व बच्चों को लेकर फरार हो गई। इससे पहले भी वह शादी करने के साथ ही वहां भी इस तरह की हरकत कर चुकी है। उसके साथ इसमें उसके परिवार के अन्य लोग भी संदेह के दायरे में है। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पति बोला- महिला के मायके वालों की भी मिलीभगत

प्रीत विहार फाजलपुर महरौला रुद्रपुर निवासी युवक ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि 25 अक्टूबर को उसकी पत्नी सुबह लगभग 10 बजे दो पुत्रों व घर में रखे दो लाख रुपये लेकर चली गई। आरोप है उसकी पत्नी के साथ उसकी मां, पिता व बहन व अन्य भी मिले हुए हैं। युवक के मुताबिक उसके साथ विवाह से पहले उसकी पत्नी का पहले भी एक विवाह हो चुका था। वहां भी शादी के बाद वह नकदी व अन्य सामान लेकर फरार हो गई थी। उसके परिवार के सारे लोग उसके साथ इस हरकत में मिले हैं। इससे पूर्व भी महिला की अपने परिवार के साथ मिल कर उसके द्वारा की गई इस तरह की हरकत के सामने आने पर पुलिस इसकी गंभीरता समझ कर गहनता से जांच में जुट गई है।

चार वर्ष पूर्व की थी शादी

युवक की चार वर्ष पूर्व शादी हुई थी। लाइट का काम करने के दौरान उसकी मुलाकात महिला से हुई तो उसने पहले पति की मौत के बाद बेसहारा होने की बात कहीं थी। जिस पर पीड़ित उसके झांसे में आ गया और उसके साथ शादी कर ली थी। महिला का बड़ा पुत्र पहले पति से था, जबकि दूसरा पुत्र उससे शादी के बाद हुआ था। आरोप है कि पीड़ित ने जब महिला के स्वजनों से मुलाकात की तो उसको उन्होंने जेल भिजवाने की धमकी दी।