यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
त्योहारों को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी सतर्कता, पुलिस ने एसएसबी के साथ सीमा पर गश्त कर चलाया चेकिंग अभियान
सीमांत में होने वाले विभिन्न पर्वों के चलते सुरक्षा बलों ने भारत-नेपाल सीमा (India-Napal Border) पर सतर्कता बढ़ा दी गई ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, खटीमा : सीमांत में होने वाले विभिन्न पर्वों के चलते सुरक्षा बलों ने भारत-नेपाल सीमा (India-Napal Border) पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। पुलिस ने एसएसबी जवानों के साथ सीमा से सटे क्षेत्र में गश्त की और आने-जाने वालों की चेकिंग भी की।
उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियां नजर आने पर तत्काल सूचना देने को कहा। पड़ोसी देश नेपाल व उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे सीमांत के इस क्षेत्र में दोनों देशों के नागरिक आ जा सकते है। इस बीच आगामी पर्वों जन्माष्टमी (Janmashtami), गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi), दशहरा (Dashahra), चहल्लुम, भाई दूज आदि को लेकर सुरक्षा बलों ने सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी गई हैं।
सीमा क्षेत्र में बरती जा रही विशेष सतर्कता
पुलिस व एसएसबी के जवान जंगलों में सघनता से कांबिंग करने में जुटे है। इसके अलावा सीमा से सटे गांवों में रहने वाले लोगों को जागरूक कर उन्हें प्रत्येक गतिविधि की जानकारी देने को कहा गया। झनकईया थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि पर्वों के चलते सीमा क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
आने जाने वाले वाहनों की ली जा रही तलाशी
प्रत्येक आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर उनकी तलाशी ली जा रही है। इसके अलावा संदिग्धों की तलाश में होटल-ढाबों पर छापेमारी की जा रही है। टीम में एसआई प्रदीप शर्मा, मनोज देव, ताजउद्दीन, त्रिभुवन सिंह बिष्ट समेत एसएसबी जवान व पुलिस कर्मी मौजूद थे।
