विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Krishna Janmashtami 2022 : दूर करें तारीखों का असमंजस, यहां जानें उत्‍तराखंड में कब है जन्माष्टमी पूजा का शुभ मुहूर्त

By Nirmala BohraEdited By:
Published: Tue, 16 Aug 2022 02:04 PM (IST)

Krishna Janmashtami 2022 पुराणों के मुताबिक भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र में मथुरा की जेल ...और पढ़ें

Krishna Janmashtami 2022 : उत्‍तराखंड में कब है जन्माष्टमी पूजा का शुभ मुहूर्त। File
Krishna Janmashtami 2022 : उत्‍तराखंड में कब है जन्माष्टमी पूजा का शुभ मुहूर्त। File

टीम जागरण, देहरादून : Krishna Janmashtami 2022: हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मनाई जाती है।

पुराणों के मुताबिक भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र में मथुरा की जेल में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। इस बार कृष्ण जन्‍माष्‍टमी अगस्‍त के माह में मनाई जाएगी। लेकिन इसकी तारीखों को लेकर भी असमंजस की स्थिति बन रही है।

दो तारीखों को लेकर लोगों में असमंजस

  • आचार्य डाक्‍टर सुशांत राज के मुताबिक इस बार भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 18 अगस्त 2022 की रात से शुरू होकर 19 अगस्त 2022 की रात तक है। ऐसे में लोगों में असमंजस पैदा हो रहा है।
  • अष्टमी तिथि 18 अगस्त 2022 की रात 09:21 से शुरू हो रही है और 19 अगस्त 2022 शुक्रवार की रात 10.50 पर समाप्ति हो रही है।
  • मान्यताओं के मुताबिक इस दिन श्रीकृष्ण के बाल रूप की पूजा होती है।
  • भगवान श्रीकृष्ण का जन्म मध्य रात्रि में हुआ था। इस कारण अधिकतर लोग 18 अगस्त को ही जन्माष्टमी मनाने वाले हैं।
  • वहीं ज्योतिष की मानें तो 19 अगस्त को उदयातिथि को मानते हुए इस दिन भी जन्माष्टमी मनाना उत्तम रहेगा।

मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां जोरों पर

भगवान कृष्ण के भक्त जन्माष्टमी को धूम-धाम के साथ मानाते के लिए जुट गए हैं। उत्‍तराखंड के मंदिरों में इसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं।

कब है जन्माष्टमी पूजा का शुभ मुहूर्त

  • पूजा का शुभ मुहूर्त 18 अगस्त की रात के 12:20 बजे से 01:05 तक
  • पूजा अवधि - 45 मिनट
  • व्रत पारण करने का समय -19 अगस्त रात 10 बजकर 59 मिनट के बाद

डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।