Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंतनगर में जर्जर झूलते पुल से गिरकर विश्वविद्यालय कर्मी की मौत

    By BhanuEdited By:
    Updated: Sun, 18 Nov 2018 12:47 PM (IST)

    चकफेरी नदी पर जर्जर हो चुके झूलते पुल से एक की जान ले ली। इस पुल से गुजरने के दौरान संतुलन खोने से विश्वविद्यालय कर्मी नीचे गिर गए। इससे उनकी मौत हो गई।

    पंतनगर में जर्जर झूलते पुल से गिरकर विश्वविद्यालय कर्मी की मौत

    पंतनगर, जेएनएन। चकफेरी नदी पर जर्जर हो चुके झूलते पुल से एक की जान ले ली। इस पुल से गुजरने के दौरान संतुलन खोने से विश्वविद्यालय कर्मी नीचे गिर गए। इससे उनकी मौत हो गई।  

    खनवार-बकलोही, कुबेर स्थान, पिपरा, कुशीनगर (उ.प्र.) निवासी बनारसी (59) पुत्र स्व. छेदी फसल अनुसंधान केंद्र (सीआरसी) में कृषि श्रमिक के पद पर कार्यरत थे। वह परिसर की कालोनी में निवास करते थे। 

    गत दिवस वह सीआरसी से तराई भवन कालोनी की ओर साइकिल से जा रहे थे। रास्ते में चकफेरी नदी पर पड़ने वाले जर्जर झूलते पुल से गुजरने के दौरान उनका संतुलन गड़बड़ा गया। इससे वह दस फुट नीचे नदी में जा गिरे। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हादसे में उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। वहीं काम कर रहे साथी कर्मियों ने घायल को चिकित्सालय पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत के चलते घायल को एसटीएच, हल्द्वानी रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें  मृत घोषित कर दिया। घर में सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। मृतक के परिवार में पत्नी, दो पुत्र व एक पुत्री हैं।

    यह भी पढ़ें: क्रेन से टकराने पर बाइक सवार बीटेक के छात्र की मौत 

    यह भी पढ़ें: दो मोटर साइकिल की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, चार घायल

    यह भी पढ़ें: ट्रक ने मारी स्कूटी पर टक्कर, कुचलने से महिला की मौत

    comedy show banner
    comedy show banner