Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Udhamsingh Nagar News: मुंह पर कपड़ा बांधे बदमाशों ने हाइवे पर महिला पर हमला कर किया घायल

    Updated: Thu, 05 Jun 2025 11:08 AM (IST)

    ऊधमसिंह नगर के किच्छा में लालपुर चौकी के नजदीक हाईवे पर अज्ञात बदमाशों ने एक महिला कर्मचारी पर हमला किया। महिला ड्यूटी से लौट रही थी तभी लाठी-डंडों से लैस हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गई। घटना के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया और पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से हमलावरों की तलाश कर रही है।

    Hero Image
    मुंह पर कपड़ा बांधे बदमाशों ने हाइवे पर महिला पर हमला कर किया घायल

    जागरण संवाददाता, किच्छा। दो बाइकों पर सवार बेखौफ बदमाशों ने बुधवार की शाम ड्यूटी से घर लौट रही दवा कंपनी की महिला कर्मचारी पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर घायल कर दिया। 

    घटना लालपुर चौकी से महज दो सौ मीटर की दूरी पर अंजाम दी गई, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान उठ खड़े हुए हैं। राहगीरों ने महिला को सीएचसी किच्छा में भर्ती कराया।

    ग्राम पटेरी थाना पुलभटटा निवासी निर्मला देवी पत्नी ओमलाल निवासी लालपुर स्थित एक दवा कंपनी में कार्य करती हैं। बुधवार की शाम को वह ड्यूटी के बाद सहकर्मी सुमन के साथ बाइक पर घर लौट रही थी। बाईक सुमन का बेटा अनिकेश चला रहा था। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देवरिया के टोल से पहले बरौर नदी पर मजार के पास पीछे सें मुंह पर कपड़ा बांधे दो बाईकों पर सवार लाठी डंडों से लैस चार बदमाशों ने अपनी बाईक आगे लगाकर उन्हें रोक दिया। जब तक वह कुछ समझ पाते, उन्होंने निर्मला पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। 

    अचानक हुए हमले में निर्मला लाठी पड़ने के बाद सड़क पर गिर गई। हाईवे पर हुई इस घटना से अफरा-तफरी मच गई। हमलावर महिला को घायल कर वापस लालपुर की तरफ भाग गए। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। 

    स्थानीय लोगों के सहयोग से सहकर्मी सुमन ने निर्मला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। उपचार के बाद महिला ने कोतवाली पहुंच घटना से अवगत करवाया। 

    लालपुर चौकी से मामूली दूरी पर बदमाशों ने घटना को अंजाम देकर पुलिस को भी चुनौती दी है। हाईवे पर, वो भी पुलिस चौकी के पास ही महिलाएं सुरक्षित नही है। सूचना पर पुलिस हरकत में आई और महिला से हमलावरों के संबंध में जानकारी ली। पुलिस सीसीटीवी खंगाल हमलावरों को चिह्नित करने में जुट गई है।