विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड: ऊधम सिंह नगर की सड़कों पर दौड़ रही मौत, 11 महीने में 229 लोगों की गई जान; पूरी रिपोर्ट

Published: Tue, 17 Nov 2026 05:17 PM (IST)Updated: Tue, 17 Nov 2026 05:48 PM (IST)

ऊधम सिंह नगर में सड़क हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है, जहां जनवरी 2026 से अब तक 356 दुर्घटनाओं में 229 लोगों की मौत हुई और 338 घायल हुए।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। जनवरी से अब तक वर्ष 2026 में जिले के जसपुर, काशीपुर, कुंडा, आइटीआई, बाजपुर, दिनेशपुर, गदरपुर, पंतनगर, रुद्रपुर, ट्रांजिट कैंप, किच्छा, पुलभट्टा, सितारगंज, नानकमत्ता, खटीमा और झनकइया में 356 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गई हैं।

इन हादसों में 229 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 338 लोग घायल हुए हैं। कुमाऊं में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या के मामले में ऊधम सिंह नगर पहले स्थान पर है। औद्योगिक गतिविधियों के चलते जिले की सड़कों पर भारी वाहनों के साथ ही छोटे वाहनों का दबाव भी अधिक रहता है।

इसके बावजूद हादसों पर प्रभावी अंकुश नहीं लग पा रहा है। आए दिन होने वाली दुर्घटनाएं यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा के इंतजामों पर सवाल खड़े कर रही हैं। मंगलवार को गावा चौक पर हुए हादसे में एक और परिवार ने अपना सदस्य खो दिया। हादसे में पल्लेदार प्रताप कोली की जान चली गई।

पत्नी और तीन बच्चों को बेसहारा छोड़ गया प्रताप

काशीपुर हाईवे पर नवोदय स्कूल के सामने गावा चौक पर मंगलवार को हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। 12 टायरा वाहन की चपेट में आने से पल्लेदार प्रताप कोली की मौके पर ही मौत हो गई। वह अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और एक बेटी को छोड़ गया है।

प्रताप की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मूलरूप से रामपुर जिले के केमरी क्षेत्र का रहने वाला प्रताप करीब 30 वर्षों से परिवार के साथ रुद्रपुर में रह रहा था। वह पल्लेदारी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी असमय मौत से परिवार के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।

दो वाहनों के बीच से निकलने के प्रयास में हादसा

पुलिस के अनुसार, प्रताप बाइक पर अपने मामा के साथ जा रहा था। गावा चौक के पास हाईवे पर वह 12 टायरा वाहन और ट्रक के बीच से निकलने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान वह 12 टायरा वाहन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

यह भी पढ़ें- रुद्रपुर में तेज रफ्तार डंपर ने ली बाइक सवार युवक की जान, चालक फरार

यह भी पढ़ें- रुद्रपुर नितेश जौहरी हत्याकांड: चाकू नहीं कैंची से हुई थी हत्या, अब तक पांच आरोपी गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।