विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रुद्रपुर में तेज रफ्तार डंपर ने ली बाइक सवार युवक की जान, चालक फरार

By Virendra BhandariEdited By: Rahul Chauhan
Published: Tue, 17 Nov 2026 03:05 PM (IST)

रुद्रपुर के गाबा चौक पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार 40 वर्षीय प्रताप को टक्कर मार दी, जिससे उसकी ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। शहर के गाबा चौक के पास तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार करीब 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के चलते हाईवे पर जाम लग गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से स्वजन में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार, सुभाष कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय प्रताप बाइक से जा रहा था।

इसी दौरान गाबा चौक के पास तेज रफ्तार डंपर ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रताप गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

दुर्घटना के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात प्रभावित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी लेने के साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस फरार डंपर चालक और वाहन की तलाश में जुटी है। उधर, हादसे की खबर मिलते ही मृतक के स्वजन घटनास्थल और अस्पताल पहुंच गए। जवान बेटे की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

यह भी पढ़ें- रुद्रपुर नितेश जौहरी हत्याकांड: चाकू नहीं कैंची से हुई थी हत्या, अब तक पांच आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- रुद्रपुर अस्पताल हत्या: तीन गिरफ्तार, नौ फरार हत्यारोपितों की तलाश तेज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।